OnePlus 9 RT की भारत लॉन्चिंग को लेकर मिली अहम जानकारी, कीमत भी हुई लीक

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि OnePlus 9 RT फोन दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 18:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 RT में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल कैमरा
  • OnePlus 9RT चीन में हो चुका है लॉन्च
  • फोन में मिल सकते हैं दो कॉन्फिग्रेशन
OnePlus 9RT स्मार्टफोन को चीन में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, लम्बे वक्त से खबरें हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। लेटेस्ट लीक में फोन की भारत लॉन्चिंग टाइमलाइन की जानकारी प्राप्त हुई है। साथ ही में यह भी जानकारी मिली है कि वनप्लस 9आरटी फोन की भारतीय कीमत क्या हो सकती है। बता दें, अब तक कहा जा रहा था कि चीन में लॉन्च हुआ वनप्लस 9आरटी फोन भारत में अलग नाम से लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि यह फोन भारत में भी इसी मोनिकर के साथ पेश किया जाएगा।

The Mobile India की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OnePlus 9RT स्मार्टफोन भारत में ‘OnePlus 9 RT' के रूप में दस्तक देगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फोन दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा, जिसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल होंगे। लीक कीमतों की मानें, तो 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट 34,999 रुपये में और 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट 39,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कहा गया है कि वनप्लस 9 आरटी फोन भारत में मिड-दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

पुरानी लीक के अनुसार, वनप्लस 9आरटी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन चीनी फोन के समान होंगे, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिला था। फोन में 6.62 इंच का फुल-एचडी प्‍लस (1080x2400 पिक्सल) सैमसंग E4 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ होगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी का IMX766 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिलता है। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 शूटर मौजूद हो सकता है। फोन 256GB तक इंटरनल स्टोरेज की पेशकश करता है। फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 65T Warp चार्ज से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  2. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  3. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  4. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  8. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  10. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.