OnePlus 9 Lite कथित रूप से जल्द देगा भारत और चीन में दस्तक

पिछले महीने सामने आ चुकी रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 9 लाइट की कीमत $600 (लगभग 44,100 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जनवरी 2021 17:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Lite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • OnePlus 9 सीरीज़ का तीसरा फोन हो सकता है वनप्लस 9 लाइट
  • पहले कहा जा रहा था यह फोन OnePlus 9E के नाम से सामने आएगा

OnePlus ने वनप्लस 9 लाइट से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

OnePlus 9 Lite भारत में दो अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर हुआ सार्वजनिक की गई है। इस OnePlus स्मार्टफोन को लेकर पहले कहा जा रहा था कि यह OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के साथ OnePlus 9E के नाम से दस्तक दे सकता है। खबरों की मानें, तो कंपनी वनप्लस 9 सीरीज़ को इस साल की पहली तिमाही में जल्द से जल्द मार्च महीने में लॉन्च कर सकती है। जहां, वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन फ्लैगशिप फीचर्स से लैस होंगे, वहीं वनप्लस 9 लाइट सस्ता फोन होगा जो कि सीरीज़ का वाटर-डाउन वेरिएंट होगा।

TechDroider नाम के ट्विटर हैंडल वाले टिप्सटर ने OnePlus 9 Lite से संबंधित जानकारी लीक की है। बताया गया है कि वनप्लस 9 लाइट के दो वेरिएंट्स होंगे, जिनके मॉडल नंबर LE2100 और LE2101 होंगे। टिप्सटर के अनुसार इन्हें भारत और चीन में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद इन्हें यूरोप और अमेरिका में भी पेश किया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा।
Advertisement

पिछले महीने Android Central की रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि वनप्लस 9 लाइट स्मार्टफोन OnePlus 9 सीरीज़ का तीसरा मॉडल होगा। इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज़ के तीसरे स्मार्टफोन मॉडल का नाम OnePlus 9E या फिर OnePlus 9T होगा।

दिलचस्प बात यह है कि TechDroider अकाउंट वाले टिप्सटर ने इससे पहले ट्विटर पर दावा किया था कि वनप्लस 9 सीरीज़ में कोई तीसरा फोन नहीं आएगा। टिप्सटर ने इस सीरीज़ में OnePlus 9 Pro के साथ नियमित OnePlus 9 के लॉन्च होने का दावा किया था। उसका यह भी कहना था कि सीरीज़ साल 2021 में मार्च में लॉन्च होगी।
Advertisement
 

OnePlus 9 Lite price (expected)

पिछले महीने सामने आ चुकी Android Central की रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 9 लाइट की कीमत $600 (लगभग 44,100 रुपये) हो सकती है।
 

OnePlus 9 Lite specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस 9 लाइट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो के विपरित है, जो कि टॉप-ऑप-द-लाइन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। वनप्लस 9 लाइट को लेकर माना जा रहा है कि यह फोन एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स से लैस होगा। इसके अलावा इस फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
Advertisement

फिलहाल OnePlus ने वनप्लस 9 लाइट से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.