OnePlus 8T की कीमत हुई लीक, अहम स्पेसिफिकेशन भी आए सामने

यदि लिस्टिंग की मानें तो OnePlus 8T की लॉन्च कीमत मौजूदा OnePlus 8 की कीमत से कम हो सकती है, जिसके 8 जीबी / 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यूरोप में 699 यूरो (लगभग 60,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 23 सितंबर 2020 12:41 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट लीक के अनुसार OnePlus 8 से सस्ता होगा OnePlus 8T
  • पिछली लीक का दावा है कि आगामी फोन मौजूदा वनप्लस 8 से महंगा होगा
  • लेटेस्ट लीक में वनप्लस 8टी के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं

OnePlus 8T की कीमत 599 यूरो (लगभग 51,700 रुपये) से शुरू हो सकती है

OnePlus 8T को कथित तौर पर अमेज़न जर्मनी की वेबसाइट पर देखा गया है। एक टिपस्टर द्वारा साझा की गई लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट के अनुसार, 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 699 यूरो (लगभग 60,000 रुपये) और 599 यूरो (लगभग 51,700 रुपये) होगी। लिस्टिंग ने आगामी फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन की एक झलक भी दी और संकेत दिया कि OnePlus 8T की शिपिंग 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। लीक हुई कीमत का सुझाव है कि आगामी स्मार्टफोन OnePlus 8 से 50 यूरो (लगभग 4,310 रुपये) सस्ता हो सकता है।

यह एक अन्य हालिया टिप के विपरीत है जिसमें दावा किया गया था कि OnePlus 8T मौजूदा OnePlus 8 से 100 यूरो (लगभग 8,600 रुपये) अधिक महंगा होगा। टिपस्टर इशान अग्रवाल और 91Mobiles द्वारा साझा की गई लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट के अनुसार, वनप्लस 8टी को दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा, जिनकी कीमत की जानकारी भी मिली है। यह भी बताया गया है कि OnePlus इस फोन की शिपिंग 14 अक्टूबर को लॉन्च के छह दिनों बाद यानी 20 अक्टूबर से शुरू होगी।
 

यदि लिस्टिंग की मानें तो वनप्लस 8टी की लॉन्च कीमत मौजूदा वनप्लस 8 की कीमत से कम हो सकती है, जिसके 8 जीबी / 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को यूरोप में 699 यूरो (लगभग 60,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

ताज़ी लिस्टिंग पिछले लीक के बिलकुल विपरीत है, जहां खबर की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति का हवाला देते हुए, वियतनामी टिपस्टर @chunvn8888 ने दावा किया था कि OnePlus 8T के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट और 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 799 यूरो (लगभग 69,000 रुपये) और 899 यूरो (लगभग 78,000 रुपये) होगी।
Advertisement

Gadgets 360 दोनों दावों को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करने में सक्षम नहीं था।
Advertisement
 

OnePlus 8T specifications (expected)

कीमत के अलावा, अग्रवाल ने आगामी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन को भी साझा किया। OnePlus 8T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होने की बात कही गई है और साथ ही यह भी लीक्स के ज़रिए पता चल चुका है कि फोन में अधिकतम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
Advertisement

OnePlus 8T में 65W Warp चार्ज फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन को दो रंग विकल्पों - एक्वामरीन ग्रीन और लूनर सिल्वर में पेश किया जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.