OnePlus 8T और OnePlus 7T के लिए अपडेट जारी, मिलें नए फीचर्स और हुए कई सुधार

OnePlus 8T के लिए OxygenOS 11.0.5.6 अपडेट सिस्टम में सुधार, कैमरा में आने वाली समस्याओं के फिक्स और नेटवर्क में सुधार लाता है।

OnePlus 8T और OnePlus 7T के लिए अपडेट जारी, मिलें नए फीचर्स और हुए कई सुधार

OnePlus 8T की भारत में कीमत 42,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8T को लेटेस्ट OxygenOS 11.0.5.6 अपडेट मिला है
  • OnePlus 7T के लिए नया अपडेट नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लाया
  • दोनों फोन में हुए कई सुधार और वनप्लस 8टी में कई फीचर्स भी जुड़े
विज्ञापन
OnePlus 8T और OnePlus 7T को नया अपडेट मिला है, जो लेटेस्ट 8टी स्मार्टफोन के लिए कुछ नए फीचर्स और सुधार लेकर आता है और पुराने 7टी के लिए नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच। वनप्लस 8टी को ऑक्सिजनओएस वर्ज़न 11.0.5.6 मिला है, जबकि वनप्लस 7टी को भारत में ऑक्सिजनओएस 10.3.7 मिला है। अपडेट की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक वनप्लस फोरम्स पर साझा की है। OnePlus 8T को इस महीने कई अपडेट मिले हैं और इस बार नए अपडेट में कुछ ऐसी समस्याओं का समाधान किया गया है, जिनका सामना यूज़र्स पिछले कुछ समय से कर रहे थे।
 

OnePlus 8T OxygenOS 11.0.5.6 changelog

OnePlus 8T के लिए OxygenOS 11.0.5.6 अपडेट सिस्टम में सुधार, कैमरा में आने वाली समस्याओं के फिक्स और नेटवर्क में सुधार लाता है। फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन और रिकॉग्निशन अनुभव में सुधार किया गया है। मीडिया फाइल-स्कैनिंग फीचर को तेज़ी से सर्च करने के लिए सुधारा गया है। बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए सिस्टम पावर कंज़प्शन को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। ऐप को अनइंस्टॉल करने के बाद भी 'ऐप कैश' के डिलीट न होने वाली समस्या को भी ठीक किया गया है। कुछ मामलों में, फोन की स्क्रीन फिंगरप्रिंट अनलॉक का उपयोग करते समय फ्लैश करती थी और इसे अपडेट के साथ ठीक कर दिया गया है।


कैमरा व्हाइट बैलेंस को ऑप्टिमाइज़ किया गया है और इमेजिंग क्वालिटी भी फिक्स की गई है। गेमिंग कनेक्शन को बेहतर बनाने के लिए नेटवर्क कनेक्शन स्थिरता को अनुकूलित किया गया है। अपडेट से वीडियो कॉल की स्थिरता में भी सुधार होता है।
 

OnePlus 7T OxygenOS 10.3.7 changelog

OnePlus 7T के लिए नया अपडेट कॉल के दौरान स्टेटस बार के साथ आने वाली समस्याओं को ठीक करता है। इसके अलावा अपडेट GMS पैकेज को 2020.08 तक अपडेट करता है और फोन ऐप के साथ फ्लैशबैक समस्या को ठीक करता है। यह नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।


OnePlus ने कहा है कि OnePlus 7T और OnePlus 8T के लिए ये OxygenOS अपडेट फेज़्ड तरीके से रोलआउट होंगे। इसका मतलब है कि सभी यूज़र्स तक अपडेट पहुंचने में कुछ समय लगेगा। कुछ दिनों के अंदर अपडेट सभी यूज़र्स तक पहुंचा दिए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  4. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  10. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »