OnePlus 8 सीरीज़ के आधिकारिक टीज़र में मिली ग्रीन कलर वेरिएंट की झलक

Pete Lau द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा किए गए टीज़र से OnePlus 8 सीरीज़ की झलक मिलती है। यह टीज़र तस्वीर वनप्लस 8 सीरीज़ फोन के बैक पैनल के साथ अलग फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश दिखाती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 11:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 सीरीज़ का लेटेस्ट टीज़र CEO पीट लाउ ने किया साझा
  • पहली बार वनप्लस का कोई फोन ग्रीन कलर वेरिएंट में आ सकता है
  • OnePlus 8 Pro के कैमरा सैंपल हाल में किए गए थे साझा

OnePlus 8 सीरीज़ से 14 अप्रैल को उठेगा पर्दा

OnePlus 8 सीरीज़ अगले हफ्ते लॉन्च होने के लिए तैयार है। लेकिन लॉन्च से कुछ दिन पहले ही OnePlus के सीईओ पीट लाउ ने एक टीज़र तस्वीर दुनिया के सामने पेश की है, जिसमें इस आगामी सीरीज़ के किसी एक फोन के बैक पैनल की झलक दिखी है। इस टीज़र तस्वीर के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि OnePlus 8 या OnePlus 8 Pro, या फिर दोनों ही फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। यह पहली बार होगा कि वनप्लस अपने किसी स्मार्टफोन का ग्रीन कलर वेरिएंट लाएगी। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 7T फोन के लिए फ्रॉस्टेड सिल्वर और ग्लेशियर ब्लू कलर पेश किया था और OnePlus 7T Pro फोन हेज़ ब्लू कलर में लाया गया था।

Pete Lau द्वारा चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा किए गए टीज़र से OnePlus 8 सीरीज़ की झलक मिलती है। यह टीज़र तस्वीर वनप्लस 8 सीरीज़ फोन के बैक पैनल के साथ अलग फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश दिखाती है। इसके अलावा, इस तस्वीर में आप स्मार्टफोन के बैक पैनल पर साफ तौर से वनप्लस की ब्रांडिंग भी देख सकते हैं।

हालांकि, लाउ ने यह साफ नहीं किया कि साझा की गई तस्वीर OnePlus 8 की है या फिर OnePlus 8 Pro की। माना जा रहा है कि यह फोन वनप्लस 8 हो सकता है। यह डिजाइन पहले लीक हो चुके वनप्लस 8 के डिजाइन जैसा ही लगता है।
इससे पहले इस हफ्ते, लाउ ने वनप्लस 8 प्रो के कुछ कैमरा सैंपल भी पोस्ट किए थे, जिसमें नाइट शॉट्स और अल्ट्रा-वाइड फीचर को हाइलाइट किया गया था। इन कैमरा सैंपल्स की तुलना दूसरे फोन से की गई थी, हालांकि उन्होंने स्मार्टफोन का नाम तब भी साफ नहीं किया था।
Advertisement

वनप्लस ने हाल ही में Warp Charge 30 Wireless यानी वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी की घोषणा की थी। इसमें 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। वायरलेस Warp Charge 30 वनप्लस 8 प्रो का हिस्सा हो सकता है।

दावा किया गया है कि वनप्लस 8 प्रो की कीमत यूरोप में EUR 919 और EUR 929 (करीब 76,000 रुपये-76,900 रुपये) के बीच होगी। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का होगा। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम EUR 1,009 और EUR 1,019 (करीब 83,500-84,400 रुपये) के बीच हो सकता है। दूसरी तरफ, यूरोप में OnePlus 8 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 719 और EUR 729 (करीब 59,500 रुपये-60,400 रुपये) के बीच होगी। वनप्लस 8 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज टॉप एंड वेरिएंट की कीमत EUR 819 और EUR 829 (करीब 67,800-68,700 रुपये) के बीच होने का दावा है।
Advertisement

आपको बता दें कि OnePlus अपनी इस आगामी सीरीज़ को 14 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8 Pro, OnePlus 8, OnePlus, Pete Lau
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.