OnePlus 8 Pro की पहली सेल 15 जून को

OnePlus ने करीब दो हफ्ते पहले ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को कोविड 19 संक्रमण के कारण बंद कर देने के बाद OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल बंद कर दी थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जून 2020 13:25 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 का 6 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट 41,999 रुपये में मिलेगा
  • OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत है 54,999 रुपये
  • OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 हैं स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल भारत में 15 जून यानी सोमवार को होगी। कंपनी ने एक ट्वीट के ज़रिए शुक्रवार को इसका खुलासा किया। गौर करने वाली बात है कि यह वनप्लस 8 प्रो हैंडसेट की पहली सेल है, जबकि वनप्लस 8 की कई सेल अब तक आयोजित हो चुकी है। OnePlus ने फोरम पोस्ट में जोर देकर कहा है कि वनप्लस 8 प्रो इस सेल में सीमित संख्या में उपलब्ध रहेगा। हालांकि, कंपनी ने यह भरोसा दिलाया है कि वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 की सीमित सेल हफ्ते में दो दिन आयोजित होती रहेगी।

OnePlus ने करीब दो हफ्ते पहले ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को कोविड 19 संक्रमण के कारण बंद कर देने के बाद OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की सेल बंद कर दी थी। अब कंपनी ने सेल शुरू करने की जानकारी दी है। इस प्लांट में OnePlus के हैंडसेट के अलावा Oppo ब्रांड के कई हैंडसेट मार्केट में बनते हैं।

OnePlus ने फोरम पोस्ट में बताया है कि वनप्लस 8 सीरीज़ का प्रोडक्शन अब सुचारू ढंग से हो रहा है। अब स्टॉक की भी कमी नहीं है। हालांकि, डिमांड ज़्यादा देखते हुए कंपनी सीमित संख्या में ही वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो को उपलब्ध कराने का फैसला किया है।


पहले वनप्लस द्वारा वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की सेल मई के अंत में शुरू किया जाना था।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 sale in India details

शुरुआत में वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 सोमवार को अमेज़न और वनप्लस की साइट पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि चुनिंदा इलाकों में वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, पार्टनर स्टोर्स और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स में भी इन दोनों मॉडल की सेल शुरू हो जाएगी।
Advertisement
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 price in India

वनप्लस 8 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में मिलेगा। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। प्रीमियम वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। OnePlus 8 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 59,999 रुपये है।
 
OnePlus ने इन फोन के साथ सेल ऑफर्स का खुलासा अभी नहीं किया है। हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी एसबीआई कार्ड्स के साथ 2,000 रुपये डिस्काउंट, अमेज़न पे पर 1,000 रुपये कैशबैक और जियो की ओर से 6,000 रुपये का फायदा मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  4. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  5. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  6. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  9. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  10. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.