OnePlus 7T Pro भारत में 26 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

एक टिप्सटर ने दावा किया है कि OnePlus 7T Pro को भारतीय मार्केट में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसी टिप्सटर ने बीते हफ्ते वनप्लस के इस फोन को 15 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने का दावा किया था।

OnePlus 7T Pro भारत में 26 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

OnePlus 7 Pro का अपग्रेड होगा OnePlus 7T Pro

ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Pro भी हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस
  • वनप्लस 7टी प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • वनप्लस 7टी प्रो के साथ वनप्लस 7टी भी हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
खबर है कि OnePlus 7T Pro को भारतीय मार्केट में 26 सितंबर को उतारा जाएगा। कुछ दिन पहले ही जानकारी मिली थी कि वनप्लस 7टी प्रो को 15 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। वनप्लस को हर साल दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाला वनप्लस का फोन "T" वेरिएंट के नाम से आता है। कंपनी ने इसकी शुरुआत 2016 में वनप्लस 3 से की थी। माना जा रहा है कि इस साल भी कुछ ऐसा ही होगा। कंपनी वनप्लस 7टी प्रो के साथ वनप्लस 7टी को भी ला सकती है।

Max J नाम के एक टिप्सटर ने दावा किया है कि वनप्लस 7टी प्रो को भारतीय मार्केट में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसी टिप्सटर ने बीते हफ्ते वनप्लस के इस फोन को 15 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने का दावा किया था। हालांकि, उन्होंने अब कहा है कि वनप्लस 7टी प्रो की सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि यह भारत में 26 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

अगर इस दावे को सही माना जाए तो कंपनी वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को लॉन्च करने के चार महीने बाद ही वनप्लस 7टी प्रो लाएगी। यह थोड़ा अटपटा है। क्योंकि कंपनी अब तक टी वेरिएंट को लाने के लिए 6 महीने का इंतज़ार करती थी।

हाल ही में कथित वनप्लस 7टी प्रो हैंडसेट की वास्तविक तस्वीरें सामने आई थीं। इनमें से एक तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा था। यह कर्व्ड डिजाइन से लैस है और आगे कोई नॉच भी नहीं है। यानी इस हैंडसेट में भी वनप्लस 7 प्रो की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा।

OnePlus 7T Pro की एक और लीक हुई तस्वीर में हैंडसेट का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा था। यहां वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। नए वनप्लस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। संभवतः इसी मामले में वनप्लस 7टी प्रो अपने पुराने वेरिएंट वनप्लस 7 प्रो से अलग होगा।

उम्मीद है कि OnePlus मार्केट में वनप्लस 7टी प्रो के साथ वनप्लस 7टी को भी उतारेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »