OnePlus 7T Pro हो सकता है 15 अक्टूबर को लॉन्च

OnePlus बीते तीन साल से साल दूसरी छमाही में अपने फोन का 'T' वेरिएंट लॉन्च करती रही है। इस साल भी ऐसा ही होने वाला है।

OnePlus 7T Pro हो सकता है 15 अक्टूबर को लॉन्च
ख़ास बातें
  • बीते हफ्ते OnePlus 7T Pro की तस्वीरें सामने आई थीं
  • वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो पहले हो चुके हैं लॉन्च
  • वनप्लस 7टी प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
OnePlus 7T Pro एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार फोन के लॉन्च की तारीख लीक हुई है। 2016 से वनप्लस को एक साल में दो स्मार्टफोन लाने के लिए जाना जाता है। शुरुआत वनप्लस 3 से हुई थी। इसके बाद से कंपनी ने साल की दूसरी छमाही में अपने 'T' वेरिेएंट को लॉन्च किया है, जैसे- वनप्लस 3टी, वनप्लस 5टी और वनप्लस 6टी। इस साल भी कुछ अलग नहीं होने वाला। कंपनी वनप्लस 7 प्रो के अपग्रेड वनप्लस 7टी प्रो लाने की तैयारी कर रही है। अब जानकारी मिली है कि नया फोन अक्टूबर में लॉन्च होगा। अभी कुछ दिन पहले ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें सामने आई थीं।

@Samsung_News_ ट्विटर हैंडल से मैक्स जे ने ट्वीट करके बताया है कि वनप्लस 7टी प्रो 15 अक्टूबर को लॉन्च होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह तारीख कंपनी की पुरानी रणनीति पर पूरी तरह से फिट बैठती है। याद रहे कि वनप्लस 6टी को अक्टूबर, वनप्लस 5टी को नवंबर और वनप्लस 3टी को नवंबर में लॉन्च किया गया था। ऐसे में लॉन्च की तारीख का अक्टूबर- नवंबर में होना, कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है।

बीते हफ्ते OnePlus 7T Pro की तस्वीरें सामने आई थीं। कथित तस्वीरों में वनप्लस 7टी प्रो एक कवर में नज़र आ रहा था। संभवतः इसका इस्तेमाल फोन के डिज़ाइन को छिपाने के लिए हुआ था। तस्वीर से साफ है कि डिवाइस में आगे की तरफ सिर्फ स्क्रीन है। कोई नॉच या होल-पंच डिज़ाइन नहीं। इस फोन का कवर काफी बड़ा है। ताकि पॉप-अप सेल्फी कैमरे के लिए जगह हो। दूसरा छेद स्मार्टफोन के माइक्रोफोन के लिए है।

लीक हुई तस्वीर से साफ है कि फोन के किनारे कर्व्ड हैं। ईयरपीस ग्रिल बड़ा है, बिल्कुल ही वनप्लस 7 प्रो की तरह। लीक की हुई तस्वीर से साफ है कि वनप्लस 7टी प्रो एंड्रॉयड क्यू के बीटा वर्ज़न से लैस है।

वनप्लस 7टी प्रो के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। हम इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। संभव है कि OnePlus अपने अगले हैंडसेट के लिए कैमरे सेंसर बदल दे। इसके अलावा डिवाइस के नए कलर वेरिएंट लाए जाएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 7T Pro, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  2. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  3. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  4. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  5. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  6. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  7. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  8. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  9. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  10. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »