OnePlus 7T Pro McLaren Edition अब मिलेगा ओपन सेल में

OnePlus 7T Pro McLaren Edition Open Sale: वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन को ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 5 नवंबर 2019 18:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Pro McLaren Edition में पपाया ऑरेंज का एक्सेंट है
  • OnePlus ने एक खास किस्म का प्रोटेक्टिव कवर भी दिया है इस फोन के साथ
  • वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं

OnePlus 7T Pro McLaren Edition: वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन अब मिलेगा ओपन सेल में

OnePlus 7T Pro McLaren Edition Open Sale: वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन को ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। याद करा दें कि पिछले महीने OnePlus 7T Pro के  साथ OnePlus 7T Pro McLaren Edition को भी लॉन्च किया गया था। किनारे पर मैकलेरन की पहचान माने जाने वाला पपाया ऑरेंज का एक्सेंट है। OnePlus ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 12 जीबी रैम और 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले है। OnePlus 7T Pro McLaren Edition पिछले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था और अब हैंडसेट ओपन सेल में बेचा जा रहा है।
 

OnePlus 7T Pro McLaren Edition price in India, उपलब्धता

वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन की कीमत 58,999 रुपये है। फोन का एक मात्र वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला है। OnePlus 7T Pro McLaren Edition ओपन सेल के जरिए Amazon और वनप्लस की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। HDFC Bank का क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। एचएसबीसी कैशबैक कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

OnePlus 7T Pro McLaren Edition specifications

डुअल सिम वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 10.0 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 516 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें 2.96 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम दिए गए हैं। मैकलेरन एडिशन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
 

OnePlus 7T Pro McLaren Edition camera

वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, हॉरीजोन्टल पोज़ीशन में। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है।

रियर कैमरे से यूज़र्स 60 फ्रेम प्रति सेकेंड वाले 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट, अपग्रेडेड अल्ट्राशॉट इंजन, नाइटस्केप, प्रो मोड एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, टाइम-लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर दिए हैं। सेल्फी के लिए वनप्लस 7टी प्रो में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक, एच़डीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन की बैटरी 4,085 एमएएच की है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, सेंसर कोर, लेज़र सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.