OnePlus 7T Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है इसमें

OnePlus 7T Pro को भारत में 53,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक मात्र वेरिएंट हेज़ ब्लू वाला है।

OnePlus 7T Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है इसमें

OnePlus 7T Pro की ओपन सेल 12 अक्टूबर से

ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • वनप्लस 7टी प्रो भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • 6.67 इंच का क्वाडएचडी+ डिस्प्ले है वनप्लस 7टी प्रो में
विज्ञापन
OnePlus 7T Pro को लॉन्च कर दिया गया है। नया हैंडसेट चीनी कंपनी वनप्लस का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। OnePlus का नया फोन करीब पांच महीने पहले ही लॉन्च किेए गए वनप्लस 7 प्रो का अपग्रेड है। वनप्लस 7टी प्रो में भी पुराने वेरिएंट की छाप साफ नज़र आती है। स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन है और यह भी एज टू एज डिस्प्ले से लैस है। अपग्रेड के तौर पर सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है। वनप्लस 7टी प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इस पर कंपनी की कस्टम स्किन ऑक्सीजनओएस है।
 

OnePlus 7T Pro price in India

वनप्लस 7टी प्रो को भारत में 53,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक मात्र वेरिएंट हेज़ ब्लू वाला है। इसे 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अर्ली एक्सेस सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान वनप्लस 7टी प्रो कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स में उपलब्ध होगा। अमेज़न इंडिया और वनप्लस के रिटेल चैनल पर ओपन सेल का आगाज़ 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा। वनप्लस 7टी प्रो सिर्फ हेज़ ब्लू रंग में मिलता है।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 7टी प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ 1,750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर अन्य लोकप्रिय बैंक के कार्ड के साथ 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।


याद रहे कि OnePlus 7 Pro को भारत में मई महीने में 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था।

वनप्लस 7टी प्रो के साथ OnePlus ने वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन को भी लॉन्च किया। इसका एक मात्र वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है और बिक्री 58,999 रुपये में होगी।
 

OnePlus 7T Pro specifications, features

वनप्लस 7टी प्रो का डिज़ाइन वनप्लस 7 प्रो वाला ही है। नए फोन में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा, कर्व्ड एज वाला एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही हैंडसेट का वज़न और डाइमेंशन भी लगभग एक समान है। कुछ बदलाव भी किए गए हैं। फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओेएस 10.0 पर चलता है। यह अपने साथ अपग्रेडेड पोर्ट्रेट मोड, मैक्रो मोड और रीडिंग मोड लेकर आता है। बेहतर प्रोसेसर होने के कारण नए फोन में 15 प्रतिशत ज़्यादा तेज़ ग्राफिक्स की रेंडरिंग होती है।

डुअल-सिम वनप्लस 7टी प्रो में 6.67 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है और मल्टीटास्किंग के लिए 8 जीबी रैम हैं।
 
oneplus

फोटो और वीडियो के लिए OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, पनोरमा, एचडीआर, एआई सीन डिटेक्शन और रॉ इमेज जैसे फीचर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

सेल्फी के लिए वनप्लस 7टी प्रो में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक, एच़डीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

OnePlus 7 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प थे। लेकिन 7टी प्रो में स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है। यह 256 जीबी यूएफएस 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। बैटरी 4,085 एमएएच की है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • कमियां
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4085 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India U19 vs Pakistan U19 LIVE Streaming: भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट वर्ल्डकप में भिड़ंत आज, यहां देखें फ्री!
  2. Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
  3. 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 14i का ग्लोबल लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. IKEA लाई 'चूहा' ब्लूटूथ स्पीकर, एक बार चार्ज में 24 घंटे तक बजाएं, बच्चों को भी लुभाएगा
  5. Oppo Reno 15 Pro को Rs 7500 सस्ता खरीदने का मौका, 200MP का है कैमरा
  6. Samsung Galaxy S26 होगा iPhone Air से भी हल्का! 50MP कैमरा के साथ डिजाइन लीक
  7. सस्ते मोबाइल भूल जाओ! नए स्मार्टफोन की औसत कीमत Rs 37 हजार के पार
  8. Xiaomi ने 34 इंच बड़ा, 180Hz कर्व डिस्प्ले गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक! डिजाइन, कलर्स समेत खास फीचर्स का खुलासा
  10. 100 फीट बड़े 4 एस्टरॉयड धरती से टकराने वाले हैं? जानें NASA का अलर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »