OnePlus 7T को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरे होंगे बेहतर

OnePlus 7T के लिए यह ऑक्सीजन ओएस अपडेट अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है। यह धीरे-धीरे सभी वनप्लस 7टी हैंडसेट का हिस्सा बनेगा।

OnePlus 7T को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरे होंगे बेहतर

OnePlus 7T की कीमत 34,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • इस अपडेट की मदद से कुछ ऐप्स की लॉन्च स्पीड बढ़ जाएगी
  • नवंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आया है यह अपडेट
  • आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च हुआ था OnePlus 7T
विज्ञापन
OnePlus हर साल दो फ्लगैशिप स्मार्टफोन सीरीज़ से पर्दा उठाती है। इस कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro हैं जिसमें वनप्लस 7टी ज़्यादा किफायती है। इसका दाम 34,999 रुपये से शुरू होता है। OnePlus के इस स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर है। वनप्लस 7टी को OxygenOS 10.0.7 अपडेट मिल रहा है जो अपने साथ सिस्टम और कैमरा इंप्रूवमेंट्स लेकर आता है। अपडेट के बारे में कंपनी के आधिकारिक फोरम पर जानकारी दे दी गई है और इसे रोल आउट कर दिया गया है।

अपडेट के बारे में बीते हफ्ते के आखिर में बताया गया था। यह धीरे-धीरे वनप्लस 7टी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। अपडेट ओवर द एयर मिल रहा है। यह धीरे-धीरे सभी वनप्लस 7टी हैंडसेट का हिस्सा बनेगा।

चेंजलॉग के मुताबिक, इस अपडेट की मदद से कुछ ऐप्स की लॉन्च स्पीड बढ़ जाएगी। ऑप्टिमाइज़्ड रैम मैनेजमेंट, कुछ ऐप्स से जुड़े ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन वाली समस्या, सिस्टम स्टेब्लिटी और अन्य कमियां इस अपडेट से दूर हो जाएंगी। अपडेट अपने साथ नवंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। यह कैमरे की फोटो क्वालिटी को भी बेहतर बनाता है। इससे पहले मिले 10.0.6 अपडेट वर्ज़न को नवंबर महीने के मध्य में रोलआउट किया गया था। यह कुछ ऑप्टिमाइज़ेशन लेकर आया था। लेकिन सिक्योरिटी पैच में कोई बदलाव नहीं हुआ।

मज़ेदार बात यह है कि कुछ यूज़र्स ने 10.3.0 वर्ज़न नंबर वाला अपडेट मिलने का दावा किया है। OnePlus फोरम पर इस समस्या को माना गया है। मॉडरेटर ने बताया है कि कंपनी इसकी जांच कर रही है। स्मार्टफोन को आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में वनप्लस 7टी को बड़ा सिस्टम अपडेट मिलने में अभी वक्त है।

OnePlus ने अक्टूबर महीने में OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T Pro McLaren Edition को भी लॉन्च किया था। ये डिवाइस स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ आते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • कमियां
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 7T, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »