OnePlus 7 Pro के इस खास कलर वेरिएंट की बिक्री दोपहर 12 बजे से

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन का एक खास कलर वेरिएंट आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मई 2019 10:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 प्रो में
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है OnePlus 7 Pro

OnePlus 7 Pro के इस खास कलर वेरिएंट की बिक्री दोपहर 12 बजे से

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन का नेब्यूला ब्लू कलर वेरिएंट आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 7 प्रो के दो वेरिएंट हैं जो नेब्यूला कलर वेरिएंट में बेचे जाएंगे- 8 जीबी + 256 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। OnePlus 7 Pro के इस नए कलर वेरिएंट की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया और कंपनी की आधिकारिक साइट OnePlus.in पर दोपहर 12 बजे होगी। OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन का मिरर ग्रे कलर वेरिएंट पहले ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है तो वहीं वनप्लस 7 प्रो का अलमॉन्ड कलर वेरिएंट अगले महीने से मिलेगा। OnePlus 7 Pro के साथ OnePlus 7 को भी भारत में लॉन्च किया गया था। वनप्लस 7 भी भारत में अगले महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

OnePlus 7 Pro की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है।
 

OnePlus 7 Pro को अमेज़न, OnePlus.in, वनप्लस एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर, रिलायंस डिजिटल, मॉय जियो और क्रोमा स्टोर पर दोपहर 12 बजे से मिलने लगेगा। वनप्लस 7 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Jio की तरफ से ग्राहकों को 9,300 रुपये के फायदे, Servify की ओर से 70 प्रतिशत तक गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू और एसबीआई कार्ड पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
 

OnePlus 7 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 7 Pro एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। सॉफ्टवेयर अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग और ज़ेन मोड जैसे फीचर को लेकर आता है। OnePlus 7 Pro में क्वाड-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) वाला डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 516 पीपीआई है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और जुगलबंदी के लिए 12 जीबी तक रैम हैं।
Advertisement

OnePlus 7 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। प्राइमरी कैमरा एफ/1.6 अपर्चर वाला है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/ 2.4 अपर्चर वाला यह सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्लैश मॉड्यूल भी है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

OnePlus ने वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप कैमरा दिया है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। स्टोरेज के आधार पर OnePlus 7 Pro के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज। कंपनी का दावा है कि यह ज़्यादा तेज़ स्टोरेज स्टेंडर्ड के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। वनप्लस के अन्य हैंडसेट की तरह इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।
Advertisement

OnePlus 7 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इसका हिस्सा हैं।  OnePlus 7 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट की Warp Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.