OnePlus 7 और OnePlus 7T सीरीज़ को दिसंबर में मिलेगा OxygenOS 11 अपडेट, रिपोर्ट का दावा

OnePlus Nord स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 1 अपडेट को कब ज़ारी किया जाएगा, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 13:29 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8T स्मार्टफोन को OxygenOS 11 के साथ लॉन्च किया गया है
  • OnePlus 8 और 8 Pro को 1 अक्टूबर से यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है
  • OnePlus 6 सीरीज़ को भविष्य में ऑक्सीज़नओएस 11 अपडेट ज़ारी किया जाएगा
OnePlus 7 और OnePlus 7T सीरीज़ स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 अपडेट दिसंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा, यह दावा लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है। वनप्लस 7 और 7टी सीरीज़ में — OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल लॉन्च किया गया था। बता दें, OnePlus 8T स्मार्टफोन OxygenOS 11 के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके बाद ही 7 और 7टी सीरीज़ से संबंधित यह खबर सामने आई है। इसके अलावा OnePlus 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन जिनमें OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन शामिल है, उन्हें 1 अक्टूबर से ओवर-द-एयर ऑक्सीज़नओएस 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

आपको बता दें, पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि OnePlus 7 सीरीज़ के यूज़र्स को OxygenOS 11 अपडेट साल 2021 की शुरुआत के बाद मिलना शुरू होगा। लेकिन अब OnePlus के प्रवक्ता ने Android Authority को पुष्टि करते हुए बताया है कि वनप्लस 7 मॉडल्स को यह अपडेट इस साल दिसंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, OnePlus Nord स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 1 अपडेट को कब ज़ारी किया जाएगा, इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

गौरतलब है कि इस लाइन में अब अगला नंबर OnePlus 6T और OnePlus 6 का है, जिन्हें हाल ही में OxygenOS 10.3.6 अपडेट मिलना शुरू हुआ था, यह अपडेट सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है और इसमें कुछ सिस्टम स्टेबिल्टी व बग फिक्स शामिल हैं। बता दें, कंपनी ने खुद पुष्टि की थी कि वनप्लस 6 सीरीज़ को भविष्य में Android 11 आधारित OxygenOS 11 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा।

वनप्लस 7टी स्मार्टफोन 6.41 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। वनप्लस 7 प्रो फोन में 6.67 इंच फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह दोनों ही फोन अब खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

वनप्लस 7टी की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, यह दाम फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 43,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका 12 जीबी रैम + 256 जीबी McLaren Edition की कीमत 58,999 रुपये है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.