OnePlus 7 को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा क्वालिटी होगी बेहतर

OnePlus 7 की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। OnePlus ने अब अपने इस स्मार्टफोन के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 4 जून 2019 17:17 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं
  • OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 में

OnePlus 7 को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट, कैमरा क्वालिटी होगी बेहतर

OnePlus 7 की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। वनप्लस 7 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है, इस दाम में OnePlus 7 का 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। ग्राहक पिछले महीने लॉन्च होने के बाद से OnePlus 7 की बिक्री का इंतजार कर रहे थे। मौजूदा कीमत को देखते हुए यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। OnePlus ने अब अपने इस स्मार्टफोन के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है।

OnePlus 7 को मिले अपडेट का वर्जन नंबर OxygenOS 9.5.4.GM57AA है, इसका फाइल साइज़ 223 एमबी है। दावा किया गया है कि अपडेट स्मार्टफोन के कैमरा परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने, स्मूथ स्क्रॉलिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट अनलॉक सेंसर के लिए ऑप्टिमाइज़्ड एल्गोरिथ्म के साथ आएगा। वनप्लस ने डीसी डिमिंग फीचर के साथ OnePlus 7 के लिए Fnatic गेमिंग मोड को भी नए अपडेट का साथ जोड़ा है। ये दोनों नए फीचर अपडेट से पहले OnePlus 7 के लिए उपलब्ध नहीं थे और यह केवल OnePlus 7 Pro में ही दिए गए थे।
 

हमारे रिव्यू की तुलना में अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद हमें OnePlus 7 की फोटो क्वालिटी में किसी तरह का कोई इंप्रूवमेंट नहीं लगा। आप अपडेट से पहले और बाद की तस्वीर की नीचे देख सकते हैं। डीसी डिमिंग फीचर और Fnatic गेमिंग मोड हमारे OnePlus 7 रिव्यू यूनिट में जुड़ गए हैं। इतना ही नहीं, अपडेट अप्रैल 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
 

OnePlus 7 की फोटो क्वालिटी अपडेट से पहले (बायीं ओर) और बाद (दाहिनी ओर) में

OnePlus ने OnePlus 7 Pro को भी अपडेट किया है ताकि हैंडसेट को डीसी डिमिंग फीचर मिल सके। यह डीसी डिमिंग फीचर एलईडी के लाइट आउटपुट को नियंत्रित करने के लिए डीसी वोल्टेज का इस्तेमाल करती है। अपडेट के साथ OnePlus 7 में Fnatic मोड को भी जोड़ा गया है। यह फीचर गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करने का काम करता है। आप Settings > Utilities > Gaming Mode > Fnatic Mode में जाकर इस फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं।
Advertisement

आपको OnePlus 7 स्मार्टफोन में अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। यदि आपको नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होता है तो आप सेटिंग्स > सिस्टम > सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट की जांच करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 7, OnePlus 7 Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.