OnePlus 6T, Google Pixel 3, iPhone XS और Samsung Galaxy Note 9 में कौन बेहतर?

वनप्लस ने सोमवार को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान OnePlus 6T को लॉन्च किया है। OnePlus 6 का अपग्रेड वर्जन Apple, Google, Samsung कंपनियों के प्रीमियम सेगमेंट वाले फोन से मुकाबला करेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2018 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • OnePlus 6T से हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी गई है
  • ए12 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है iPhone Xs
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस ने सोमवार को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान OnePlus 6T को लॉन्च किया है। कंपनी आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान वनप्लस 6टी से पर्दा उठाएगी। OnePlus ने कल इवेंट के दौरान फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 6T की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। OnePlus 6  का अपग्रेड वर्जन Apple, Google, Samsung कंपनियों के प्रीमियम सेगमेंट वाले फोन से मुकाबला करेगा। याद करा दें कि, ऐप्पल और गूगल ने सितंबर में फ्लैगशिप iPhone XS और Pixel 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 3 कैमरा के लिए काफी पॉपुलर है। वहीं दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने अगस्त में Galaxy Note 9 से पर्दा उठाया था। आइए अब हम आपको स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर बताते हैं कि OnePlus 6T अन्य हैंडसेट की तुलना में कितना अलग और बेहतर है?  
 

OnePlus 6T बनाम Apple iPhone XS बनाम Google Pixel 3 बनाम Samsung Galaxy Note 9 की कीमत

वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T की भारत में कीमत और उपलब्धता का खुलासा सोमवार को आयोजित इवेंट के दौरान नहीं हुआ है। यानी भारत में यह हैंडसेट कितने रुपये में बिकेगा इस बात की जानकारी आज दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी। बता दें कि, अमेरिकी मार्केट में OnePlus 6T की कीमत 549 डॉलर (करीब 40,300 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिरर ब्लैक वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी+128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को 579 डॉलर (करीब 42,500 रुपये) में बेच जाएगा। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 629 डॉलर (करीब 46,200 रुपये) है।

iPhone XS की कीमत 999 डॉलर (करीब 73,300 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 256 जीबी वेरिएंट 1,249 डॉलर (करीब 91,600 रुपये) और 512 जीबी वेरिएंट 1,449 डॉलर (करीब 1,06,300 रुपये) में बेचा जाएगा। ऐप्पल आईफोन Xएस स्पेस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड रंग में बेचा जाता है।

अमेरिका में Google Pixel 3 की कीमत 799 डॉलर (लगभग 58,600) से शुरू होती है। इस दाम में 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। इस फोन का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 899 डॉलर (लगभग 66,000 रुपये) है। यह वायरलेस चार्जिंग के लिए पिक्सल स्टैंड के साथ आता है, इसकी कीमत 79 डॉलर (लगभग 5,800 रुपये) है।
 
अमेरिकी मार्केट में Samsung Galaxy Note 9 की कीमत 999 डॉलर (करीब 73,300 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,250 डॉलर (करीब 91,700 रुपये) में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy Note 9 मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू, लेवेंडर पर्पल रंग में मिलेगा।
 

OnePlus 6T vs Apple iPhone XS vs Google Pixel 3 vs Samsung Galaxy Note 9 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं। OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।
Advertisement

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।

Apple iPhone XS में 5.8 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 2436x1125 पिक्सल है। इस फोन में भी डिस्प्ले नॉच है, 2017 वाले iPhone X की तरह। हैंडसेट ऐप्पल के लेटेस्ट ए12 बायोनिक प्रोसेसर पर चलेंगे। इसमें 7 नैनोमीटर चिप का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर में 6 कोर सीपीयू है। 4 कोर वाला जीपीयू है। न्यूरल इंजन भी चिपसेट का हिस्सा है। iPhone XS की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प होंगे- 64 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी।
Advertisement

2018 के आईफोन रेंज के साथ Apple ने टच आईडी की छुट्टी कर दी है। तीनों ही वेरिएंट सेकेंड जेनरेशन फेस आईडी के साथ आते हैं। यानी फोन यूज़र के चेहरे से अनलॉक हो जाएगा। इसमें इंफ्रारेड टेक्नोलॉजी, प्रॉपराइट्री हार्डवेर और अल्गोरिदम का इस्तेमाल होता है। दोनों ही मिलिट्री ग्रेड मेटेरियल से बनाए गए हैं। ये आईपी 68 रेटिंग से लैस हैं। ये दोनों फोन स्टीरियो साउंड के साथ आते हैं। iPhone XS के कैमरे अपग्रेड हो गए हैं। आईफोन 10एस में एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला कैमरा है। सेकेंडरी सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। यह टेलीफोटो कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस हैं। ये बेहतर ट्रू टोन फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर 7 मेगापिक्सल का आरजीबी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है।
Advertisement

एक सिम वाला Google Pixel 3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। कंपनी ने चुनिंदा मार्केट में इस फोन में ई-सिम सपोर्ट होने की जानकारी दी है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 443 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। Google Pixel 3 में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.5 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। कैमरे के लिए फोन में पिक्सल विज़ुअल कोर चिप भी है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Google Pixel 3 में 12.2 मेगापिक्सल का डुअल-पिक्सल कैमरा है। यह 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़, एफ/1.8 अपर्चर और 76 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। रियर कैमरा डुअल पिक्सल फेज़ डिटेक्शन, ऑप्टिकल व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन, स्पेक्ट्रल और फ्लिकर सेंसर व कई फीचर से लैस है। रियर कैमरे से यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इनमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस वाला है। यह एफ/2.2 अपर्चर, 97 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और फिक्स्ड फोकस से लैस है। दूसरा कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.8 अपर्चर, 75 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और फेज़ डिटेक्शन के साथ ऑटोफोकस से लैस है।
Advertisement

Google Pixel 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। Google ने पहले की तरह इस हैंडसेट के साथ फोटो और वीडियो के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज का वादा किया है। यह सुविधा 31 जनवरी 2022 तक रहेगी। गूगल पिक्सल 3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और गूगल कास्ट कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन में एक्टिव एज सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर है।

गूगल पिक्सल 3 की बैटरी 2,915 एमएएच की है। इसके बारे में 15 मिनट के चार्ज में 7 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। बैटरी में ची वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। फास्ट वायरलेस चार्जिंग पिक्सल स्टैंड के साथ काम करेगा। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 68.2x145.6x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम। फोन से हेडफोन जैक की छुट्टी हो गई है। लेकिन स्मार्टफोन 3.5 एमएम टू यूएसबी टाइप-सी एडप्टर के साथ आता है। इसके साथ पिक्सल यूएसबी टाइप-सी ईयरबड्स मिलेगा।

Samsung Galaxy Note 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। गैलेक्सी नोट 9 की चोड़ाई और मोटाई थोड़ी ज्यादा है। गैलेक्सी नोट 9 का वजन 200 ग्राम है। जैसे कि हमने आपको पहले बताया था, अमेरिका में Galaxy Note 9 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर (2.8GHz + 1.7GHz) के साथ आएगा। भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

सैमसंग ने नोट 9 के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और 512 जीबी रैम। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।

Samsung Galaxy Note 9 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो Samsung Galaxy Note 8 में मौजूद 3300 एमएएच से ज्यादा पावर बैकअप देगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन को पहले से बेहतर बनाया गया है, साथ ही इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर्स को भी जोड़ा गया है। नया एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आता है। S Pen ब्लूटूथ लो एनर्जी मॉड्यूल के साथ आएगा। नए एस पेन को रीमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

S Pen की मदद से आप आसानी से तस्वीर क्लिक कर पाएंगे। एक बार बटन दबाने पर कैमरा एक्टिव हो जाएगा। बटन को दो बार दबाने पर फ्रंट और रियर कैमरे के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। सैमसंग ने बताया कि 40 सेकेंड चार्ज करने पर आप एस पेन को 30 मिनट तक इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 200 क्लिक। स्मार्टफोन के इस फोन में एस पेन लगाने पर यह खुद ही चार्ज होता रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। Galaxy Note 9 आईपी68 सर्टिफाइड है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमे एकेजी हर्मन स्पीकर्स मिलेंगे।
 
वनप्लस 6टी बनाम ऐप्पल आईफोन Xएस बनाम गूगल पिक्सल 3 बनाम सैमसंग गैलेक्सी नोट 9

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.41 इंच5.80 इंच5.50 इंच6.40 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845ऐप्पल ए12 बायोनिकस्नैपड्रैगन 845सैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 7-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल 12.2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी-4 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी64 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
3700 एमएएच-2915 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9.0आईओएस 12एंड्रॉ़यड 9.0एंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1125x2436 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1440x2960 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.415.805.506.40
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1125x2436 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1440x2960 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासअन्यगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:9-18:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-458443-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरहेक्सा-कोर2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845ऐप्पल ए12 बायोनिकस्नैपड्रैगन 845सैमसंग एक्सीनॉस 9810
रैम
8 जीबी-4 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी64 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहींनहींहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
---माइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
---512

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.22-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.7, 1-micron)12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron) + 12-मेगापिक्सल (f/2.4)12.2-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron)12-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीहांहां-
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1-micron)7-मेगापिक्सल (f/2.2)8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/1.8)8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
नहीं---
फ्रंट ऑटोफोकस
--हां-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडआईओएसएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOS--Samsung Experience UX

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
हांहांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-हां-
यूएसबी टाइप सी
हां-हां-
सिम की संख्या
2212
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां--
लाइटनिंग
-हां--

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमईसिम-नैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां-हां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांनहीं-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांनहींहां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहांहां
3डी फेस रिकग्निशन
-हां--
बैरोमीटर
-हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.