OnePlus 6T McLaren Edition के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

OnePlus ने हाल ही में McLaren Automotive and McLaren Racing के साथ साझेदारी करके OnePlus 6T McLaren Edition के लॉन्च की ओर इशारा दे दिया था।

OnePlus 6T McLaren Edition के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T McLaren Edition 12 दिसंबर को होगा लॉन्च
  • 12 दिसंबर को ही वनप्लस अपनी पांचवीं सालगिरह मनाएगी
  • मुंबई में एक इवेंट आयोजित करने वाली है OnePlus
विज्ञापन
OnePlus ने हाल ही में McLaren Automotive and McLaren Racing के साथ साझेदारी करके OnePlus 6T McLaren Edition के लॉन्च की ओर इशारा दे दिया था। अब वनप्लस ने अपनी पांचवीं सालगिरह के मौके पर एक इवेंट आयोजित करने की बात की है। 12 दिसंबर को होने वाले इस इवेंट में एक डिवाइस को भी लॉन्च किया जाएगा। इस बीच अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पेज लाइव हो गया है। सालगिरह के मौके पर होने वाले इवेंट को सभी यूज़र्स के लिए ओपन रखा गया है। इस इवेंट के लिए टिकट को कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

OnePlus 6T के सभी प्रशंसकों के लिए अहम जानकारी यह है कि प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यूज़र चाहें तो अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाकर नोटिफाई मी बटन को टैप करके इस स्मार्टफोन के बारे में रियल टाइम अपडेट पा सकते हैं। 12 दिसंबर को होने वाले इवेंट में डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस इवेंट में आने वाले लोग एक्सपीरियंस ज़ोन में जाकर OnePlus 6T McLaren Edition से रूबरू हो सकते हैं। 'Salute to Speed' इवेंट मुंबई में आयोजित हो रही है। इस इवेंट के लिए एंट्री पास Oneplus.in वेबसाइट पर 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से उपलब्ध होंगे। इन एंट्री पास की कीमत 799 रुपये है।

इवेंट में हिस्सा लेने वाले लोग वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन से रूबरू होने वाले शुरुआती लोग होंगे। इवेंट में हिस्सा लेने वाले कम्युनिटी मेंबर्स को गिफ्ट हैंपर भी दिया जाएगा। इसमें नया वनप्लस बुलेट्स वायरलेस रेड होगा। इवेंट शाम 6 बजे आयोजित होगी। OnePlus ने भी यह जानकारी दी है कि इवेंट खत्म होते ही OnePlus 6T McLaren Edition को सबसे पहले कंपनी के अपने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी इवेंट में वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन की कीमत का खुलासा भी किया जाएगा। इस दौरान उपलब्धता के बारे में भी पता चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »