Amazon Summer Sale: OnePlus 6T, iPhone X, Redmi 6A पर मिलेंगे ऑफर्स

Amazon Summer Sale: चार दिनों तक चलने वाली अमेज़न समर सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्पीकर्स, टैबलेट समेत अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2019 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Summer Sale 4 मई से 7 मई तक
  • SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • अमेज़न समर सेल में पॉपुलर स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट

Amazon Summer Sale: OnePlus 6T, iPhone X, Redmi 6A पर मिलेंगे ऑफर्स

Amazon Summer Sale अगले महीने 4 मई से शुरू होने वाली है और यह सेल 7 मई तक चलेगी। अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) मेंबर्स टॉप डील्स को 3 मई दोपहर 12 बजे से एक्सेस कर पाएंगे। चार दिनों तक चलने वाली अमेज़न समर सेल (Amazon Summer Sale) में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्पीकर्स, टैबलेट समेत अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। अमेज़न सेल (Amazon Sale) के दौरान आपके पास अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को डिस्काउंट के साथ खरीदने का सुनहरा अवसर होगा।

Amazon सेल से पहले प्रमुख आगामी ऑफर्स का खुलासा कर माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। Amazon Summer Sale में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेज़न कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन जैसे कि OnePlus 6T, Redmi 6A, Realme U1 , Honor Play, Vivo Nex और iPhone X भी कम कीमत पर बेच जाएंगे।

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा अमेज़न समर सेल में कुछ टॉप स्मार्टफोन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा। इसमें ओप्पो एफ11 प्रो (Oppo F11 Pro), Samsung Galaxy S10, वीवो वी15 प्रो (Vivo V15 Pro), ओप्पो एफ9 प्रो (Oppo F9 Pro) और Oppo R17 Pro शामिल है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए प्रमुख डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।

हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी 7 (Redmi 7) और रेडमी वाई3 (Redmi Y3) भी सेल के दौरान उपलब्ध होंगे। हालांकि, इन स्मार्टफोन पर रेगुलर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। लेकिन आप चाहें तो एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान कर डिस्काउंट पा सकते हैं। Amazon ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। सेल के दौरान एसबीआई (SBI) डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
    
स्मार्टफोन के अलावा अमेज़न समर सेल में इलेक्ट्रॉनिक और एक्सेसरीज़ पर भी डील्स मिलेंगी। Amazon ने कहा कि 5,000 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सेल का हिस्सा होंगे। टीवी और एप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। समर सेल में अमेज़न डिवाइस पर 4,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें इको स्पीकर्स, फायर टीवी स्टिक, किंडल रीडर शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Summer Sale

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.