स्वतंत्रता दिवस के मौके पर OnePlus 6 के साथ मिलेंगे कई ऑफर्स

Amazon.in और Oneplus.in से वनप्लस 6 खरीदने के लिए अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो 2000 अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2018 18:16 IST
ख़ास बातें
  • पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर OnePlus 6 पर मिलेगी 2000 की छूट
  • वनप्लस ऑफलाइन स्टोर पर 15 अगस्त तक जारी रहेगी सेल
  • एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट
स्वतंत्रता दिवस 2018 के मौके पर वनप्लस ने ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स पेश किए हैं। इच्छुक खरीदार जो OnePlus 6 खरीदना चाहते हैं उन्हें कंपनी की तरफ से शानदार ऑफर्स मिलेंगे। बिना ब्यज वाली ईएमआई, एक्सचेंज पर अतिरिक्त डिस्काउंट सहित कई Independence Day Offers ग्राहकों को दिए जाएंगे। 9 से 12 अगस्त तक Amazon और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in पर ऑफर्स मिलने शुरू होंगे। 15 अगस्त तक वनप्लस ऑफलाइन स्टोर पर सेल जारी रहेगी। याद करा दें कि मई में वनप्लस 6 को लॉन्च किया गया था। OnePlus 6 मार्केट में मौजूद  Vivo X21, Huawei P20 Pro और Samsung Galaxy S9+ को टक्कर देता है।

अमेजन और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर पर OnePlus 6 को छह महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई स्कीम के साथ खरीदा जा सकेगा। हर माह 5,833 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा। Amazon.in और Oneplus.in से वनप्लस 6 खरीदने के लिए अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो 2000 अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। अमेजन पर भारतीय स्टेट बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

OnePlus.in और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर से OnePlus 6 खरीदने वाले ग्राहकों को वनप्लस एक्सेसरीज खरीदने पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा। भारत में OnePlus 6 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वनप्लस 6 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 43,999 रुपये में मिलेगा।

ग्राहकों के पास तीन रंग के विकल्प हैं- मिडनाइट ब्लैक (सिर्फ 8 जीबी/ 128 जीबी और 8 जीबी/ 256 जीबी वेरिएंट के लिए उपलब्ध), मिरर ब्लैक (6 जीबी/ 64 जीबी और 8 जीबी/ 128 जीबी के लिए उपलब्ध) और सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन (सिर्फ 8 जीबी/ 128 जीबी में उपलब्ध)। भारत में OnePlus 6 के मार्वल एवेंजर्स एडिशन मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। OnePlus 6 Red Edition की कीमत भारत में 39,999 रुपये है। इस दाम में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6 Independence Day Offers, OnePlus 6, amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.