OnePlus 5T से कितना अलग और बेहतर है OnePlus 6?

वनप्लस 6 हैंडसेट बुधवार को लॉन्च किया गया था। यह चीनी कंपनी OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। हमने यह जानने की कोशिश की है कि OnePlus 5T की तुलना में OnePlus 6 में कितना दम है?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2018 18:31 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है वनप्लस 6
  • OnePlus 6 की कीमत 529 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) से शुरू होती है
  • वनप्लस 6 और वनप्लस 5टी में सबसे बड़ा अंतर डिजाइन का है

OnePlus 5T का अपग्रेड है OnePlus 6

वनप्लस 6 हैंडसेट बुधवार को लॉन्च किया गया था। यह चीनी कंपनी OnePlus का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। हमने यह जानने की कोशिश की है कि OnePlus 5T की तुलना में OnePlus 6 में कितना दम है? लेटेस्ट फ्लैगशिप हैंडसेट पुराने वेरिएंट से ज़्यादा महंगा है। कंपनी हर साल अपने फोन को महंगा करती जा रही है। दोनों फोन में कई समानताएं भी हैं। OnePlus 6 और OnePlus 5T पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं। हालांकि, लेटेस्ट हैंडसेट में कंपनी ने iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं और ये फुल-स्क्रीन गेस्चर के साथ आते हैं। इसके अलावा शुरुआती मॉडल 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। ये तो समानताएं हैं। अब हम OnePlus 6 और OnePlus 5T के बीच अंतर जानने की कोशिश करेंगे।
 

OnePlus 6 बनाम OnePlus 5T: कीमत में अंतर

OnePlus 6 की कीमत 529 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 579 डॉलर (करीब 39,200 रुपये) है। 8 जीबी रैम / 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 629 डॉलर (करीब 42,600 रुपये) में बेचा जाएगा। OnePlus 6 की भारतीय कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय मार्केट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये होगी। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का पता नहीं चल सकता है।

तुलना में OnePlus 5T की कीमत भारत में 32,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
 

OnePlus 6 बनाम OnePlus 5T: डिज़ाइन में अंतर

वनप्लस 6 और वनप्लस 5टी में सबसे बड़ा अंतर डिजाइन का है। कंपनी का कहना है कि वनप्लस 6 में बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद इसका फॉर्म फैक्टर वनप्लस 5टी वाला ही है। वैसे, डाइमेंशन और वज़न में कुछ अंतर भी हैं। OnePlus 6 का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम। OnePlus 5T का डाइमेंशन 156.1x75x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। इसका अर्थ है वनप्लस 6 थोड़ा छोटा, चौड़ा व मोटा है और 15 ग्राम ज़्यादा वज़नदार भी है।
Advertisement
 

वनप्लस 6 में है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

OnePlus 6 ऑल ग्लास बॉडी के साथ आता है। दोनों ही तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, OnePlus 5T में मेटल यूनीबॉडी डिजाइन है। इसमें सिर्फ फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। ग्लास इस्तेमाल करने के बावजूद वनप्लस ने दावा किया है कि कंपनी के पुराने जेनरेशन वाले हैंडसेट की तुलना में OnePlus 6 ज़्यादा मजबूत है।

एक और अंतर आईफोन X जैसा नॉच डिस्प्ले है। कंपनी ने फ्रंट कैमरे, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ईयर पीस को इस नॉच में जगह दी है। वहीं, वनप्लस 5टी में ये सारे हार्डवेयर ऊपरी हिस्से पर मौज़ूद थे। दोनों ही स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर है। इसके अलावा वनप्लस 6 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है वो भी रियर पैनल के मध्य में। OnePlus 5T में डुअल रियर कैमरा हॉरिजॉन्टल फॉर्मेट में है। इसे स्मार्टफोन में टॉप पर बायीं तरफ जगह मिली है।
Advertisement

अगला अहम अंतर कलर वेरिएंट का है। OnePlus 5T को सबसे पहले मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद लावा रेड और स्टार वॉर्स (व्हाइट) स्पेशल एडिशन उतारे गए। OnePlus 6 को मि़डनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। अगले महीने सिल्क व्हाइट स्पेशल एडिशन को उतारा जाएगा।
 

OnePlus 6 बनाम OnePlus 5T: हार्डवेयर में अंतर

शुरुआत कैमरे से करते हैं। OnePlus 6 और OnePlus 5T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। वैसे कुछ समानताएं भी हैं और कुछ बड़े अंतर भी। वनप्लस 6 में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि वनप्लस 5टी में हॉरिजॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। कंपनी ने 480 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन रिकॉर्डिंग क्षमता होने की जानकारी दी है।
Advertisement

दूसरी तरफ, OnePlus 5T में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। इस फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे। वनप्लस 5टी में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। यह एफ/2.0 अपर्चर है। इसमें पोर्ट्रेट मोड फीचर नहीं है।
Advertisement
 

256 जीबी स्टोरेज वाला है वनप्लस 6

दोनों स्मार्टफोन एक बड़ा अंतर डिस्प्ले का है। वनप्लस के लेटेस्ट हैंडसेट में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।

OnePlus 6 में क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। वनप्लस 5टी में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

एक और बड़ा अंतर स्टोरेज का है। वनप्लस 6 का एक वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज वाला होगा। OnePlus 5T की सर्वाधिक स्टोरेज 128 जीबी है। किसी भी स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है।
 

OnePlus 6 बनाम OnePlus 5T: सॉफ्टवेयर में अंतर

वनप्लस 6 और वनप्लस 5टी ऑक्सीजन ओएस पर चलते हैं। यह कंपनी का कस्टम एंड्रॉयड रॉम है। OnePlus 5T को ऑक्सीजनओएस 4.7 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह ओक्सीजनओएस 5.1 पर अपग्रेड हो चुका है। यही सॉफ्टवेयर वनप्लस 6 में आउट ऑफ बॉक्स मिलेगा। दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते है। दोनों ही हैंडसेट में दिए गए सॉफ्टवेयर में कोई बड़ा अंतर नहीं है। कंपनी ने यह ज़रूर कहा है कि वनप्लस 6 को और ज़्यादा ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 
वनप्लस 6 बनाम वनप्लस 5टी

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.28 इंच6.01 इंच
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 845क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3300 एमएएच3300 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.286.01
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
402401

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
स्नैपड्रैगन 845Qualcomm Snapdragon 835
रैम
8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.22-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.12-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.0-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOS 5.1OxygenOS 4.7

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
-नहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
-नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
-नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 6, OnePlus 5T

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.