OnePlus 5T की पहली सेल आज, अमेज़न पर मिल रहे हैं कई ऑफर

वनप्लस ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया था। मंगलवार को नए Oneplus 5T को देश में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वनप्लस के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6.01 इंच का फुल-एचडी+ पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 नवंबर 2017 15:30 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी
  • वनप्लस 5टी मंगलवार को अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध होगा
  • 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जाएगा
वनप्लस ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया था। मंगलवार को नए Oneplus 5T को देश में पहली सेल अमेज़न इंडिया पर होगी। अमेज़न इंडिया पर वनप्लस 5टी केे लिए कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वनप्लस के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6.01 इंच का फुल-एचडी+ पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। एक और अहम खासियत डुअल कैमरा सेटअप है। इस बार वनप्लस ने टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया है। मज़ेदार बात यह है कि अपग्रेड वेरिएंट वनप्लस 5टी की भी कीमत वनप्लस 5 वाली ही है।

चीनी कंपनी वनप्लस के नए वनप्लस 5टी को मंगलवार दोपहर 4.30 बजे अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अमेज़न इंडिया मंगलवार को एक सेल का आयोजन कर रही है। ख़ास बात है कि यह सेल सिर्फ अमेज़न प्राइम सदस्यों के लिए ही है। इसलिए अगर आप नए वनप्लस स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके पास अमेज़न प्राइम मेंबरशिप होना जरूरी है। ग्राहकों के पास मंगलवार को ही स्मार्टफोन को OnePlusStore.in और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर से भी खरीदने की सुविधा होगी। हैंडसेट की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी।
 

OnePlus 5T Review हिंदी में


OnePlus 5T की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलेंगे।  

कंपनी ने लॉन्च इवेंट में नए फोन के लॉन्च ऑफर की जानकारी दी थी। वनप्लस 5टी 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज वारंटी के साथ आएगा। इसके लिए यूज़र को फोन खरीदने के बाद कोटक 811 ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेविंग अकाउंट में एक समय सीमा के अंदर 1,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा वनप्लस 5टी को अमेज़न डॉट कॉम से एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 2 दिसंबर तक रहेगा।
Advertisement
 

OnePlus 5T Sale Today

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। अब इस फोन में एक नया फीचर आ गया है जो वनप्लस 5 का हिस्सा नहीं था। हम बात कर रहे हैं फेस अनलॉक की। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।
Advertisement
 

OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। OnePlus ने वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी या 128 जीबी। वनप्लस 5टी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी शामिल हैं।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी सेंसर भी इस फोन का हिस्सा हैं। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो अब रियर हिस्से पर है। OnePlus 5T की बैटरी भी पिछले वेरिएंट की तरह 3300 एमएएच की है और यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का वज़न 162 ग्राम है और डाइमेंशन 156.1x75x7.3 मिलीमीटर।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.