OnePlus 5T में होगा इस ख़ास किस्म का डिस्प्ले

पहली तस्वीर रिलीज़ होने के बाद, अब चर्चित वनप्लस 5टी का एक टीज़र ऑनलाइन लीक हुआ है। इस लीक टीज़र में दिख रहा फोन का डिस्प्ले बेहद पतले बेज़ल के साथ है। स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर नवंबर में किसी समय लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2017 12:24 IST
पहली तस्वीर रिलीज़ होने के बाद, अब चर्चित वनप्लस 5टी का एक टीज़र ऑनलाइन लीक हुआ है। इस लीक टीज़र में दिख रहा फोन का डिस्प्ले बेहद पतले बेज़ल के साथ है। स्मार्टफोन को वनप्लस 5 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर नवंबर में किसी समय लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

नई लीक तस्वीर को एंड्रॉयड अथॉरिटी ने पोस्ट किया है और दावा है कि इसमें निचला हिस्सा वनप्लस 5टी का है। तस्वीर से फोन में पतले बेज़ल होने के संकेत मिलते हैं जो 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। हाल ही में आए अधिकतर फ्लैगशिप डिवाइस में बेज़ल लेस डिस्प्ले देखे गए हैं। इसके अलावा, तस्वीर से पता चलता है कि आने वाल हैंडसेट वनप्लस 5 से ज़्यादा बड़ा होगा जिसे जून में 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था।
 

हाल ही में आईं ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस 5टी में एक 6 इंच डिस्प्ले होगा जो फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन  के साथ आएगा। बड़े डिस्प्ले पैनल के लिए जगह बनाने के चलते वनप्लस 5टी में फिंगरप्रिंट स्कैनर को आगे से पीछे की तरफ़ शिफ्ट ककर दिया गया है। नई तस्वीर के अलावा पिछली लीक में भी इस जानकारी का पता चला था।

लीक तस्वीर से यह भी पता चलता है कि वनप्लस 5टी में एक एल्युमिनियम फ्रेम होगा जिसमें नीचे की तरफ़ स्पीकर होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में वनप्लस 5 में दी गई 3500 एमएएच की तुलना में ज़्यादा क्षमता वाली बैटरी होने की उम्मीद है।
Advertisement

एंड्रॉयड अथॉरिटी का मानना है कि बड़े डिस्प्ले और ज़्यादा क्षमता वाली बैटरी के बावज़ूद, वनप्लस 5टी और वनप्लस 5 की बॉडी के साइज़ में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि दोनों वनप्लस स्मार्टफोन के डाइमेंशन एक जैसे होंगे। वहीं नए वेरिएंट को इस तरह डिज़ाइन किया जाएगा कि यह कई महीने पुराने हो चुके वनप्लस 5 की एक्सेसरी को भी सपोर्ट करे।
Advertisement

वनप्लस 5टी की बात करें तो, जून में इस साल वनप्लस 5 लॉन्च होने के बाद से ही इस स्मार्टफोन के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि शेंजेन की इस कंपनी ने नए हैंडसेट के बारे में किसी जानकारी की घोषणा नहीं की, लेकिन स्मार्टफोन के निकट भविष्य में लॉन्च होने की उम्मीदें हैं। इसके अलावा एक इनवाइट भी देखा गया है जिसमें वनप्लस 5टी को चीन में होने वाले एक इवेंट में 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी लेकिन वनप्लस ने इन ख़बरों का खंडन कर दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.