OnePlus 5T नए अवतार में आया

वनप्लस ने इसी महीने अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 5टी लॉन्च किया। अब चीनी कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट के लिए OnePlus 5T का नया लिमिटेड एडिशन कलर वेरिएंट पेश कर दिया। वनप्लस 5टी अब एक नए लावा रेड कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 नवंबर 2017 12:42 IST
वनप्लस ने इसी महीने अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 5टी लॉन्च किया। अब चीनी कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट के लिए OnePlus 5T का नया लिमिटेड एडिशन कलर वेरिएंट पेश कर दिया। वनप्लस 5टी (रिव्यू) अब एक नए लावा रेड कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। यह कलर वेरिएंट 8 जीबी रैम वेरिएंट के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) है। यह डिवाइस 15 दिसंबर से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

लावा रेड वनप्लस 5टी एक चमकदार लाल रंग के रियर पैनल के साथ आता है, जबकि इसमें आगे की तरफ़ काले रंग के बेज़ल हैं। इसके अलावा, नए लावा रेड वेरिएंट में सभी स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल मिडनाइट ब्लैक कलर वाले ही हैं। ख़ास बात है कि इससे पहले ओप्पो भी अपने ओप्पो एफ5 के रेड कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर चुकी है। उम्मीद है कि वनप्लस आने वाले समय में वनप्लस 5टी लावा रेड लिमिटेड एडिशन को भारत में भी पेश करे।
Advertisement


OnePlus 5T की भारत में कीमत

वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जा रहा है। दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलते हैं। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। इसके साथ वनप्लस की अपनी ऑनलाइन स्टोर पर भी इसे बेचा जा रहा है।

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। अब इस फोन में एक नया फीचर आ गया है जो वनप्लस 5 का हिस्सा नहीं था। हम बात कर रहे हैं फेस अनलॉक की। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।
Advertisement

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।

 OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। OnePlus ने वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी या 128 जीबी।  इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो अब रियर हिस्से पर है। OnePlus 5T की बैटरी भी पिछले वेरिएंट की तरह 3300 एमएएच की है और यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.