OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिला नया अपडेट, कैमरा में जुड़ा यह खास फीचर

चेंजलॉग से पता चलता है कि OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिला लेटेस्ट अपडेट कई सिस्टम फिक्स लेकर आता है। इसमें सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलता है।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 12 नवंबर 2020 11:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 5 सीरीज़ को Android 10 अपडेट इस साल मई में मिला था
  • पिछले कुछ समय से खई यूज़र्स ने की थी समस्याओं की शिकायत
  • लेटेस्ट अपडेट में सिक्योरिटी पैच के साथ कैमरा में भी किए गए हैं सुधार

OnePlus 5 और OnePlus 5T को OxygenOS 10.0.1 अपडेट मिला है

OnePlus 5 and 5T को एक नया OxygenOS 10.0.1 अपडेट मिल रहा है, जो इन पुराने डिवाइसों की कई समस्याओं को ठीक करता है। वनप्लस ने यूज़र्स द्वारा ऑक्सीजनओएस 10 में आने वाली कई समस्याओं की सूचना दिए जाने के बाद इस अपडेट पर काम किया। कंपनी ने आश्वासन दिया था कि प्रोडक्ट टीम्स पूरी तेज़ी के साथ इस अपडेट पर काम कर रही है। 2017 को लॉन्च किए गए इन दोनों फोन को Android 10 अपडेट इस साल मई में मिला था। नया अपडेट सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ कई सिस्टम बग्स (समस्याओं) को ठीक करने और कैमरा में सुधार लाता है।

नए अपडेट की खबर OnePlus 5 सीरीज़ के लिए बनाए गए वनप्लस कम्युनिटी पेज पर एक पोस्ट के जरिए साझा की गई थी। पोस्ट में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि अपडेट में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए, इसे चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जा रहा है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि शुरुआत में यह अपडेट कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही मिलेगा, जबकि अन्य सभी को यह कुछ दिनों बाद मिलेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि वीपीएन का उपयोग करने से इसे जल्द प्राप्त करने में मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि अपडेट किसी खास देश के लिए नहीं है।
Advertisement
 

OnePlus 5, 5T Oxygen OS 10.0.1 update changelog

चेंजलॉग से पता चलता है कि वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी को मिला लेटेस्ट अपडेट कई सिस्टम फिक्स लेकर आता है। इसमें सितंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलता है, लेकिन इसमें GMS पैकेज को अगस्त 2020 तक अपडेट किया गया है।

OnePlus 5 और 5T को मिला लेटेस्ट ऑक्सीजनओएस 10.0.1 अपडेट में मिले बड़े पैमाने पर सुधारों में से एक है इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन, जो धुंधली तस्वीरों के कैप्चर होने की संभावना को कम करके कैमरा क्षमताओं में सुधार जोड़ता है। वनप्लस 5टी में स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करके काम करने वाले एंड्रॉयड 10 बैक जेस्चर को सक्षम करने का विकल्प भी जोड़ा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus 5, OnePlus 5 Update, OnePlus 5T, OnePlus 5T update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.