वनप्लस 3 स्मार्टफोन का पहला टीजर जारी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जून 2016 15:14 IST
आखिरकार वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 का आधिारिक टीजर जारी हो गया है। वनप्लस 3 के इस टीजर से हालांकि स्मार्टफोन के डिजाइन व लुक को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती है।

वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन के इस टीजर को वनप्लस इंडिया के अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। वनप्लस द्वारा पोस्ट किए गए इस 6 सेकेंड के वीडियो से फोन के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। इस वीडियो से ना तो डिवाइस के डिजाइन और ना ही स्पेसफिकेशन की कोई जानकारी मिलती है।
Advertisement

हालांकि, इस वीडियो में नए वनप्लस डिवाइस के 14 जून को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की पु्ष्टि की गई है। लॉन्च की पुष्टि के अलावा इस टीजर में बताया गया है कि नया वनप्लस स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर मिलेगा।
 

बता दें, कि वनप्लस चीन द्वारा इससे पहले डिवाइस के 15 जून को लॉन्च करने की पुष्टि की गई थी। उम्मीद है कि चीन में इस फोन को इंटरनेशनल लॉन्च के एक दिन बाद पेश किया जाएगा। वनप्लस ने जानकारी दी थी कि वनप्लस 3 का वर्चुअल लॉन्च इवेंट 14 जून को आयोजित किया जाएगा। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने वनप्लस 3 की बिक्री की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला है। इस स्मार्टफोन को इनवाइट सिस्टम के जरिए नहीं बेचा जाएगा। यह ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही वनप्लस ने अपने इनवाइट सिस्टम को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है, यानी इसका इस्तेमाल भविष्य में भी किसी प्रोडक्ट के साथ नहीं किया जाएगा।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि हम वनप्लस 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले से जानते हैं। इनमें 5.5 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3000 एमएएच या 3500 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ओक्सीजनओेएस और एनएफसी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.