वनप्लस 3 में हो सकती है 3500 एमएएच बैटरी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 मई 2016 15:17 IST
वनप्लस द्वारा अपने अगले स्मार्टफोन वनप्लस 3 को जल्द लॉन्च करने की खबरें सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से वनप्लस के नए स्मार्टफोन को लेकर खबरें आ रही हैं। अब स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन पिछले लीक और खबरों में सामने आए हैं। अब वनप्लस 3 स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर जानकारी सामने आई है।

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले वनप्लस के 'डैश चार्ड टेक्नोलॉजी' के साथ आने की खबर आई थी। इस तकनीक के क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 स्टैंडर्ड से तेज होने की खबरें हैं।

इसके अलावा पिछली खबरों की तरह इस नई रिपोर्ट में भी वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इसेस पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 बेस वेरिएंट(4जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी। बता दें कि कि यह वनप्लस टू के लॉन्च के समय की कीमत (329 डॉलर- करीब 21,800 रुपये) से कम है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर सकती है। वनप्लस 3 को 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों वेरिएंट के स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

इससे पहले वनप्लस3 स्मार्टफोन के स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो के साथ आने की खबरें सामने आ चुकी हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे का ज़िक्र है।
Advertisement

वनप्लस 3 के पिछले स्मार्टफोन की तरह ही मई में ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। इस स्मार्टफोन के जून से बिक्री के लिए बाजार में आने की भी खबरें हैं। ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.