वनप्लस 3 स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम होने का दावा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 19:03 IST
वनप्लस कंपनी के एक नए स्मार्टफोन को दो बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया है। इसे वनप्लस 3 माना जा रहा है और इसमें 6 जीबी रैम होने की जानकारी सामने आई है।

कथित वनप्लस 3 स्मार्टफोन को वनप्लस 'रेन रेन' ए3000 कोडनेम के साथ गीकबेंच और जीएफएक्सबेंच बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चला है कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट और एंड्रॉयड 6.0.1 के साथ आएगा। बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 'रेन' ए3000 को मल्टी-कोर टेस्ट में 5012 प्वाइंट मिले।

जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग में कथित वनप्लस3 स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो के साथ लिस्ट किया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे का ज़िक्र है। हालांकि गीकबेंच के दावों से अलग जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग में वनप्लस 'रेन'  ए3000 में 4 जीबी रैम होने की जानकारी दी गई है। संभव है कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन के 4 जीबी व 6 जीबी रैम वाले अलग-अलग वेरिएंट हों।

जर्मनी की वेबसाइट विनफ्यूचर ने बेंचमार्क लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले दी। इससे पहले वनप्लस की अंतूतू लिस्टिंग का खुलासा हुआ था।
Advertisement

ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा। वैसे यह तो साफ है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस पिछले कुछ महीनों से अपने तीसरे फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रही है। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी के मुताबिक, अगले फ्लैगशिप हैंडसेट का डिज़ाइन अलग होगा और इसे साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.