OnePlus 2 स्मार्टफ़ोन खरीदने का है मन, तो ऐसे बुक करें अपने लिए इनवाइट

OnePlus 2 स्मार्टफ़ोन खरीदने का है मन, तो ऐसे बुक करें अपने लिए इनवाइट
विज्ञापन
वनप्लस 2 (OnePlus 2) स्मार्टफोन सोमवार (28 जुलाई) को लॉन्च हो जाएगा। कंपनी के पिछले जेनरेशन वाले फोन वनप्लस वन (OnePlus One) की तरह यह हैंडसेट भी शुरुआत में इनवाइट सिस्टम के जरिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने घोषणा की है कि मोबाइल की बुकिंग के लिए इनवाइट सिस्टम लाइव कर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने OnePlus 2 के इनवाइट प्रोसेस के बारे में ब्योरा दिया है।

एक फोरम पोस्ट के जरिए OnePlus के स्टाफ मेंबर रैगी ने बताया कि पहले महीने में कंपनी अपने लॉयल यूज़र को ज़्यादा तवज्जो देगी। बाकी कस्टमर्स को कॉन्टेस्ट और अन्य प्रमोशनल एक्टिविटी के ज़रिए इनवाइट जीतने का मौका मिलेगा।

पोस्ट में लिखा है, "हम अपने पुराने और लॉयल समर्थकों को ज़्यादा तवज्जो देंगे। खासकर उन लोगों को, जिनके बूते OnePlus कंपनी इस मुकाम तक पहुंची है।"

इसमें आगे लिखा है, "वो लोग जो हमारे फोरम के सदस्य हैं। जिन्होंने पिछली बार सबसे पहले हैंडसेट खरीदा और OnePlus One इनवाइट सिस्टम में सबसे ज्यादा एक्टिव रहे, इन कंज्यूमर को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। आपके समर्थन का सम्मान करते हुए हम आपको सबसे पहले OnePlus 2 हैंडसेट खरीदने का मौका देना चाहते हैं।"

बाकी लोगों के लिए पोस्ट में लिखा गया है, "इनवाइट पाने के लिए कई और तरीके होंगे। आपको इसके लिए कॉन्टेस्ट या फिर प्रमोशनल एक्टिविटी में हिस्सा लेना होगा। हालांकि, आपको जल्द ही इनवाइट मिलेगा। हमारे फोरम और सोशल मीडिया चैनल पर नज़र बनाए रखें, या फिर इवेंट की ज्यादा जानकारी के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।"

अगर आप इनवाइट की लिस्ट में अपना नाम भी चाहते हैं, तो हैंडसेट के लिए तैयार की गई स्पेशल वेबसाइट पर जाएं। कंपनी का कहना है, ''वेबसाइट पर अपना ईमेल आईडी डाल दें और इनवाइट आने का इंतज़ार करें। इस लिस्ट में मौजूद हर शख्स को हैंडसेट के लिए इनवाइट भेजा जाएगा।"

इसमें आगे लिखा है, "यह लिस्ट 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति पर चलेगा। हर दिन हम अपने प्रोडक्शन को रिव्यू करेंगे और इसके बाद ज़्यादा से ज़्यादा इनवाइट भेजने की कोशिश करेंगे।"

पोस्ट में लिखा गया है कि OnePlus 2 के लिए शुरुआती इनवाइट हैंडसेट के लॉन्च के दौरान भेजे जाएंगे। इनवाइट सिस्टम से जुड़ी ज़्यादा जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »