OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को, धांसू फीचर्स के साथ OnePlus Ace 6 भी देगा दस्तक!

कंपनी ने OnePlus Ace 6 के लॉन्च की भी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 11:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले आ सकता है।
  • दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं।
  • दोनों ही सेल के लिए 27 अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएंगे।

OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है।

OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। फोन के लिए काफी समय से कयास लग रहे थे कि यह अक्टूबर के अंत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा कर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। फोन अक्टूबर के अंत में मार्केट में दस्तक देगा और इसके साथ में कंपनी OnePlus Ace 6 फोन को भी लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स से जुड़ी सभी खास बातें। 

OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को होगा जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। फोन को कंपनी चीनी मार्केट में लॉन्च करेगी जिसके बाद यह ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार किया जाएगा। इसी के साथ वनप्लस एक और फोन लॉन्च करेगी जो काफी चर्चा में है। OnePlus Ace 6 का लॉन्च भी कंपनी इसके साथ ही करेगी। भले ही कंपनी ने अभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों ही फोन इसके ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो गए हैं। इनके प्री-रिजर्वेशन भी कंपनी ने शुरू कर दिए हैं। 

OnePlus 15 Launch Date

OnePlus ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि चीन में OnePlus 15 का लॉन्च 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे होगा। भारतीय समय के अनुसार, 27 अक्टूबर को शाम 4.30PM पर इस लॉन्च को देखा जा सकेगा। इसी के साथ कंपनी ने OnePlus Ace 6 के लॉन्च की भी पुष्टि कर दी है। OnePlus Ace 6 के लिए कहा गया है कि इसमें भी OnePlus 15 के जैसा कैमरा सेटअप होगा लेकिन इसमें सेंसर 2 ही मौजूद होंगे। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आने वाला है जिसमें सिल्वर और गोल्डन शेड्स शामिल होंगे। 

OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को Oppo e-Shop, JDMall जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लिस्ट किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं। दोनों ही सेल के लिए 27 अक्टूबर से उपलब्ध हो जाएंगे। 

OnePlus 15, OnePlus Ace 6 Specifications (Expected)

OnePlus की ओर से कहा गया है कि OnePlus 15 कंपनी की ओर से पहला फोन होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में OLED पैनल के साथ 165Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन होने की बात कही गई है। फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। यहां पर 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 

OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE OLED डिस्प्ले आ सकता है। इसमें  120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। OnePlus Ace 6 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 7,800mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.