OnePlus के ये 2 अपकमिंग स्मार्टफोन अल्ट्रा परफॉर्मेंस देंगे, मिलेगी 7000mAh बैटरी!

OnePlus अगले महीने चीन में OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को पेश करेगा। OnePlus 15 को Ultra Performance मॉडल के रूप में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2025 19:11 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 और Ace 6 अक्टूबर में चीन में लॉन्च होंगे
  • OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 120W चार्जिंग की उम्मीद
  • 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है OnePlus Ace 6

फ्लैगशिप स्मार्टफोन मेकर OnePlus अपनी OnePlus 15 सीरीज और Ace 6 को अगले महीने चीन में पेश करने की तैयारी कर रही है। एक पॉपुलर टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि दोनों मॉडल अक्टूबर में एकसाथ लॉन्च होंगे। खास बात यह है कि कंपनी इस बार अल्ट्रा परफॉर्मेंस अप्रोच अपना रही है, जहां पूरा फोकस परफॉर्मेंस, कूलिंग और टच रिस्पॉन्सिवनेस जैसे पहलुओं को मैक्सिमम लेवल तक पुश करने पर होगा। OnePlus 15 का ग्लोबल डेब्यू जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है। यह पिछले जेनरेशन के लॉन्च पैटर्न से मेल खाता है।

डिजिटल चैट स्टेशन (यूजरनेम को चीनी भाषा से अनुवादित किया गया है) का वीबो पोस्ट अपकमिंग OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाता है। इस साल कंपनी का फोकस परफॉर्मेंस हो सकता है, क्योंकि इसे Snapdragon 8 Elite Gen 2 चिपसेट, 16GB RAM और Android 15 जैसे दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाने की उम्मीद है। फोन हाल ही में Geekbench पर लिस्ट हुआ था, जबकि इसके ग्लोबल वर्जन को TUV सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का संकेत मिला है।

वहीं, Ace 6 को कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में उतारेगी, लेकिन इसमें ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो Pro-लेवल फोन्स को टक्कर देंगे। टिप्सटर ने दावा किया है कि इस डिवाइस में 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, सटीक कैपेसिटी अभी सामने नहीं आई है। Ace 6 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R के नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

जहां चीन में इसका लॉन्च अक्टूबर में होगा, वहीं OnePlus 15 का ग्लोबल डेब्यू जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है। यह पिछले जेनरेशन के लॉन्च पैटर्न से मेल खाता है।

बता दें कि OnePlus सिर्फ OnePlus 15 और Ace 6 पर ही काम नहीं कर रही, बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी पहली Turbo सीरीज भी लाने की तैयारी में है। यह किफायती परफॉर्मेंस-फोकस्ड सीरीज होगी, जिसे साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 15, OnePlus Ace 6
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  3. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  4. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  5. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  6. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  7. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  8. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  10. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.