OnePlus 13T होगा 6200mAh बैटरी के साथ अप्रैल में लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T को लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2025 11:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T में 6,200mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • OnePlus 13T में 6.82 इंच की बड़ा डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की संभावना है।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T को लेकर आने वाला है। हाल ही में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की नई लीक में 6.3 इंच डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाले आगामी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन का सुझाव दिया गया है। हालांकि, टिपस्टर ने फोन का नाम साफतौर पर नहीं बताया, लेकिन संभावना है कि यह OnePlus 13T हो सकता है। लीक में इसके लॉन्च की समय-सीमा का भी खुलासा हुआ है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T की खासियतें


लीक के अनुसार, OnePlus 13T में 6,200mAh की बैटरी मिल सकती है, जो किसी कॉम्पैक्ट फोन में आई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। आपको बता दें कि OnePlus 13में 6.82 इंच की बड़ा डिस्प्ले के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 13T में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जो कि OnePlus 13 में दिए गए 100W चार्जिंग से थोड़ा कम है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करने की भी उम्मीद है। नई लीक में कहा गया है कि इसे इस साल अप्रैल में चीन में लॉन्च किया जाएगा।


Advertisement
OnePlus 13T Specifications


OnePlus 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की संभावना है। इसमें 6.3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ प्रीमियम डिजाइन होने की भी उम्मीद है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक से संकेत मिला है कि 13T के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम का भी सुझाव दिया गया है। OnePlus ने आधिकारिक तौर पर किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है, OnePlus 13T के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है। अभी तक इसकी ग्लोबल उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है। चीन में OnePlus 13T सबसे किफायती स्नैपड्रैगन 8 एलीट फोन के तौर पर आने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.