OnePlus 13T आया 3C पर आया नजर, Snapdragon 8 Elite, 80W के साथ होगा पेश

OnePlus इस साल की दूसरी तिमाही में चीनी बाजार में नए फोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 12:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus इस साल की दूसरी तिमाही में चीन में नए फोन लॉन्च करने वाला है।
  • OnePlus 13T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस साल की दूसरी तिमाही में चीनी बाजार में नए फोन लॉन्च करने वाला है। इनमें OnePlus 13T, Ace 5V और Ace 5S शामिल हैं। हाल ही में मॉडल नंबर PKX110 वाला एक नया Oppo फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में नजर आया है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, यह फोन आगामी OnePlus 13T है, जो कि स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाले एक कॉम्पैक्ट फोन के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T आया 3C पर नजर


3C के डेटाबेस में मॉडल नंबर PKX110 के साथ आगामी OnePlus 13T नजर आया है। जबकि सर्टिफिकेशन से पता चला है कि फोन 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है, इसमें किसी अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।


OnePlus 13T Specifications (Expected)


हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन शॉर्ट-फोकस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। फोन में मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक मिलेगा। OnePlus 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी शामिल होने की उम्मीद है, जो वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।

कैमरा सेटअप के लिए डिवाइस के बैक पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में दावा किया है कि OnePlus 13T सबसे किफायती स्नैपड्रैगन 8 एलीट फोन के तौर पर लॉन्च हो सकता है। इसका मतलब है कि यह फोन 3,099 युआन (लगभग 36,894 रुपये) की कीमत वाले Realme GT 7 Pro Arching Edition से सस्ता हो सकता है, जो वर्तमान में सबसे सस्ते स्नैपड्रैगन 8 एलीट फोन है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.