OnePlus 13R जल्द होगा भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च! सर्टिफिकेशन में दिखाई दिया

ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में OnePlus Ace 5 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के रूप में पेश किया जाए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus मॉडल को मलेशिया के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म SIRIM में देखा गया है
  • मॉडल नंबर CPH2645 को OnePlus 13R नाम से लिस्ट किया गया है
  • कंपनी Ace मॉडल को ग्लोबल मार्केट के लिए 'R' मॉडल के रूप में रीबैज करती है

OnePlus 12R (ऊपर तस्वीर में) को भारत में इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13R को लेकर अभी मार्केट में ज्यादा खबरें नहीं है। हाल ही में OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि इनमें से Pro मॉडल चीन के लिए एक्सक्लूसिव होगा और वेनिला Ace 5 मॉडल को कंपनी ग्लोबल मार्केट में OnePlus 'R' मॉडल के रूप में लॉन्च कर सकती है। कंपनी चीन में 31 अक्टूबर को OnePlus 13 को लॉन्च करने वाली है। ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में OnePlus Ace 5 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के रूप में पेश किया जाए। अभी तक तो इस मॉडल नेम को लेकर कोई जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब इस नाम से एक OnePlus मॉडल को SIRIM सर्टिफिकेशन मिला है।

91मोबाइल इंडोनेशिया ने एक OnePlus मॉडल को मलेशिया के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म, SIRIM की वेबसाइट में लिस्टेड देखा है। यहां मॉडल नंबर CPH2645 को OnePlus 13R नाम से लिस्ट किया गया है। निश्चित तौर पर लिस्टिंग कंपनी के अपकमिंग 'R' मॉनिकर मॉडल के नाम की पुष्टि करती है। लिस्टिंग से नाम के अलावा कुछ और पता नहीं चलता है।

बता दें कि OnePlus पहले से ही चीन में लॉन्च होने वाले Ace मॉडल्स को ग्लोबल मार्केट के लिए 'R' मॉडल्स के रूप में रीबैज करता आया है। इससे पहले घरेलू बाजार में लॉन्च किया गया OnePlus Ace 3 ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के रूप में पेश किया गया था। ऐसे में काफी संभावना बन जाती है कि चीन में अपकमिंग OnePlus Ace 5 भारत सहित ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R हो। यूं तो OnePlus Ace 5 Pro भी पिछले कुछ समय से लीक्स में बना हुआ है, लेकिन Ace Pro मॉडल्स ज्यादातर चीन के लिए एक्सक्लूसिव होते हैं।

सितंबर में एक चाइनीज टिप्सटर ने OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया था। बताया गया था कि इनमें 6,500mAh बैटरी मिल सकती है। OnePlus Ace 5 के Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होने की संभावना है। Ace 5 में 100W डुअल-सेल रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई थी। इसमें सिरेमिक बिल्ड और एक फ्लैट डिस्प्ले होने का इशारा भी दिया गया था।

OnePlus Ace 5 में BOE X2 डिस्प्ले हो सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। उम्मीद की जा रही है कि OnePlus Ace 5 सीरीज बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए राइट-एंगल मेटल मिडल फ्रेम से लैस होगी। Ace 5 सीरीज को इसी साल दिसंबर या ज्यादा से ज्यादा जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि अभी तक OnePlus ने इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स को लेकर चुप्पी बनाई रखी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  2. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  3. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  4. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  6. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  10. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.