OnePlus 13 में मिलेगा 2K LTPO डिस्‍प्‍ले, 6000mAh बैटरी!

OnePlus 13 : बैटरी के लेवल पर भी नया वनप्‍लस फोन अपग्रेड की पेशकश करेगा। इसमें बड़ी बैटरी ऑफर की जाएगी, जो ज्‍यादा टिकाऊ होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जून 2024 13:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 स्‍मार्टफोन जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • दावा है कि इसमें 2K 8T LTPO कस्‍टम डिस्‍प्‍ले होगा
  • इसमें बड़ी बैटरी ऑफर की जाएगी

एक टिप्स्टर ने यह संकेत भी दिया था कि OnePlus 13 फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं होगा, जो कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है।

OnePlus 13 : वनप्‍लस की फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन सीरीज ‘वनप्‍लस 13' (OnePlus 13) को इस साल की आखिरी तिमाही में लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा जाता है कि फोन में क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4' को पैक किया जाएगा। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की हैं। अब इस डिवाइस के बारे में नई डिटेल सामने आई हैं। दावा है कि नए वनप्‍लस फ्लैगशिप में 2K 8T LTPO कस्‍टम डिस्‍प्‍ले होगा, जो देखने के अनुभव को नेक्‍स्‍ट लेवल पर पहुंचा देगा।  

DCS के अनुसार, OnePlus 13 में जो डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा वह स्‍मार्टफोन स्‍क्रीन के एक्‍सपीरियंस को दोगुना कर देगा। फोन के कैमरा सिस्टम में भी अपग्रेड देखने को मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्‍मीद है। बैटरी के लेवल पर भी नया वनप्‍लस फोन अपग्रेड की पेशकश करेगा। इसमें बड़ी बैटरी ऑफर की जाएगी, जो ज्‍यादा टिकाऊ होगी। 

इस फोन के बारे में पहले भी लीक्‍स आए हैं। कहा जाता है कि नए वनप्‍लस में 6.8 इंच का डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। यह फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा जो फोन को बेहतरीन सेफ्टी प्रदान करेगा। वनप्लस 13 कंपनी का इस साल लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। इस बार स्मार्टफोन मेकर पिछले मॉडल की तुलना में बेहद आकर्षक फीचर्स इसमें डाल सकता है। 

एक टिप्स्टर ने यह संकेत भी दिया था कि OnePlus 13 फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं होगा, जो कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने यह नहीं बताया है कि कंपनी वायरलेस चार्जिंग फीचर क्यों नहीं देगी। लेकिन अगर 6000mAh बैटरी इसमें आती है, तो यह इसका कारण बन सकती है। क्योंकि, 6000mAh बैटरी फोन में काफी जगह कवर करेगी, इसलिए वायरलेस चार्जिंग के लिए मेग्नेटिक कॉइल का फिट होना तब मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से शायद कंपनी इस फोन से वायरलेस चार्जिंग फीचर को हटा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.