OnePlus 13 vs iPhone 16 Plus: OnePlus 13 दे रहा iPhone 16 Plus को कितनी टक्कर? जानें

वनप्लस के फोन में स्मूद स्क्रीन, बड़ी बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस के फोन में स्मूद स्क्रीन, बड़ी बैटरी, ज्यादा क्षमता वाला कैमरा है।
  • iPhone 16 Plus में टेलीफोटो कैमरा नदारद है।
  • साथ ही फोन केवल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

OnePlus 13 vs iPhone 16 Plus: दोनों ही फोन में किसी एक को चुनना यूजर की पर्सनल चॉइस पर काफी हद तक निर्भर करता है।

Apple iPhone दुनियाभर में एक बड़े तबके के स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा पसंद किए जाते हैं। एपल को स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सीपीरियंस, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन कैमरा के लिए जाना जाता है। लेकिन हाल ही में Android वर्ल्ड में भी कंपनियों ने कुछ ऐसे फोन बनाने शुरू कर दिए हैं जो Apple को कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं। हाल ही में मार्केट में आया OnePlus 13 इसके लिए काफी चर्चा में है। फोन में ज्यादा कस्टमाइज एक्सपीरियंस मिलता है, बड़ी बैटरी है और सुपरफास्ट चार्जिंग फीचर है। इसे iPhone 16 Plus से तुलना करके देखा जा रहा है। तो क्या OnePlus 13 और iPhone 16 Plus में हो रही है कड़ी टक्कर? आइए जानते हैं विस्तार से। 

OnePlus 13 vs iPhone 16 Plus: Design, Display
Advertisement
बॉडी के बिल्ड की बात करें तो दोनों ही फोन में खास अंतर दूर से देखने में नजर नहीं आएगा। दोनों ही फोन में एल्युमीनियम का फ्रेम आता है। हालांकि iPhone 16 Plus में ज्यादा बेहतर कर्व दिए गए हैं। यह होल्ड करने में ज्यादा आरामदायक लगता है। 

iPhone 16 Plus में 6.7-inch OLED डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है वहीं, OnePlus 13 में बड़ा 6.82-inch AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। UI में स्क्रॉल करते टाइम 120Hz रिफ्रेश रेट ज्यादा स्मूद अनुभव देता है। यहां पर वनप्लस का फोन बाजी मार सकता है। आर्टिकल पढ़ते, और गेम खेलते समय यह अंतर महसूस किया जा सकता है। 
Advertisement

OnePlus 13 vs iPhone 16 Plus: Camera
iPhone 16 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरा शूटर के साथ आता है। जिसमें साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वहीं, वनप्लस 13 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है। 
Advertisement

यहां पर यूजर पर निर्भर करता है कि वह फोटोग्राफी का कितना शौकीन है। अगर आपको एक पॉइंट एंड शूट कैमरा ही फोन में चाहिए तो iPhone 16 Plus आपको भा सकता है। लेकिन अगर आपको अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, और टेलीफोटो लेंस से भी जूम फोटो लेने हैं तो वनप्लस फोन अच्छा एक्सपीरियंस दे सकता है। 

Performance and battery
Advertisement
iPhone 16 Plus में कंपनी का A18 चिपसेट मिलता है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह गेमिंग और अन्य रोजमर्रा के टास्क में अच्छा परफॉर्म करता है। वहीं, हालिया लॉन्च हुए OnePlus 13 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह ऑन पेपर एपल के चिपसेट से बेहतर साबित होता है। 

OnePlus 13 में 6,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगी है। यह एक दिन से ज्यादा समय तक चलने का दावा करता है। फोन में सुपरफास्ट चार्जिंग आती है। वहीं, Apple फोन तुलनात्मक रूप से थोड़ा धीरे चार्ज होता है। यानी अगर आपको बार-बार फोन चार्ज करना पड़ता है तो एपल से थोड़ी निराशा हो सकती है। 
Advertisement

OnePlus 13 vs iPhone 16 Plus: Price
OnePlus 13 फोन भारत में 69,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं, iPhone 16 Plus की कीमत भारत में 79,990 रुपये से शुरू होती है। 

कुल मिलाकर कहा जाए तो दोनों ही फोन में किसी एक को चुनना यूजर की पर्सनल चॉइस पर काफी हद तक निर्भर करता है। यहां पर कोई भी क्लियर विनर घोषित नहीं किया जा सकता है। हालांकि वनप्लस के फोन में स्मूद स्क्रीन, बड़ी बैटरी, ज्यादा क्षमता वाला कैमरा और कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिल जाता है। इसलिए कुछ लोगों को यह बेहतर लग सकता है। iPhone 16 Plus में टेलीफोटो कैमरा नदारद है। साथ ही फोन केवल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.