OnePlus 13 का डिजाइन लीक, कैमरा मॉड्यूल में होगा बड़ा बदलाव!

टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 10:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 अक्टूबर के अंत में चीन में पेश किया जा सकता है।
  • इसका मेन सेंसर 50MP LYT-808 लेंस के साथ आ सकता है।
  • टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है।

OnePlus 13 का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है।

Photo Credit: Weibo/Digital Chat Station

OnePlus 13 कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन है जो अगले महीने मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन के बारे में लीक्स का सिलसिला जारी है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि कंपनी इसके रियर डिजाइन में बदलाव कर सकती है। यानी फोन का लुक बदल सकता है जिसमें कैमरा मॉड्यूल में भी कुछ बदलाव संभव हैं। फोन Snapdragon 8 Gen 4 चिप के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं फोन में क्या बदलाव होने का दावा इस लीक में किया गया है। 

OnePlus 13 अक्टूबर के अंत में चीन में पेश किया जा सकता है। फोन को लेकर चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इमेज पोस्ट शेयर किया है। यह इमेज फोन के प्रोटेक्टिव कवर के साथ बताई जा रही है। इसमें फोन का पूरा रियर पैनल डिजाइन तो नहीं नजर आता है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल जरूर पता चल रहा है। पिछले मॉडल में कैमरा मॉड्यूल फोन के किनारे में जाकर मिल जा रहा था, लेकिन इस बार कैमरा मॉड्यूल अपनी अलग जगह बनाकर आ सकता है।

Photo Credit: Weibo/Digital Chat Station

 
इस डिजाइन को देखकर कहा जा सकता है फोन का टेलीफोटो लेंस पहले से ज्यादा सक्षम स्ट्रक्चर के साथ आ सकता है जैसा कि iPhone 16 Pro Max में देखने को मिलता है। फोन का टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल जूम क्षमता के साथ आ सकता है और अबकी बार सेंसर साइज में थोड़ा बड़ा हो सकता है। लीक्स के अनुसार, इसका मेन सेंसर 50MP LYT-808 लेंस के साथ आ सकता है। जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। वहीं अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो के लिए फोन में LYT-600 सेंसर देखने को मिल सकते हैं। 

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 13 में 24GB तक रैम मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच 2K डिस्प्ले होने की संभावना है।  इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलने की खबर है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम कार्ड स्लॉट होगा। जल्द ही फोन के बारे में कोई घोषणा कंपनी की ओर से देखने को मिल सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.