OnePlus 12R के लॉन्च से पहले रेंडर्स फिर हुए लीक! डिजाइन फीचर्स का खुलासा!

OnePlus 12R फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च के लिए संभावित है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर प्राइमरी लेंस होगा।
  • सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है।
  • फोन Android 14 आधारित OxygenOS 14 पर रन करेगा।

OnePlus 12R फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च के लिए संभावित है।

Photo Credit: X/@rquandt

OnePlus 12R का वनप्लस फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा होगा। स्मार्टफोन भारत में 23 जनवरी को दस्तक देने जा रहा है। फोन को OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है जो कि चीन में लॉन्च हो चुका है। लॉन्च से पहले फोन के ताजा रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन का डिजाइन OnePlus Ace 3 जैसा ही दिख रहा है। आइए जानते हैं कैसा होगा OnePlus 12R स्मार्टफोन का डिजाइन। 

OnePlus 12R लॉन्च डेट नजदीक आने के साथ ही फोन को लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। फोन रेंडर्स कथित तौर पर एक बार फिर से लीक हो गए हैं। टिप्स्टर रोलैंड क्वांट (@rquandt) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेंडर्स को लीक किया है। फोन ब्लू और ब्लैक शेड्स में नजर आ रहा है। फोन में पंच होल डिजाइन है। इसमें डिस्प्ले पर बहुत पतले बेजल नजर आ रहे हैं। फोन OnePlus Ace 3 के जैसा ही दिख रहा है जो मून सी ब्लू, स्टार ब्लैक में चीन में उपलब्ध है। फोन का कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर है। इसमें तीन सेंसर हैं और साथ में LED फ्लैश है। 
Advertisement

23 जनवरी को कंपनी इस फोन को ग्लोबल इवेंट में लॉन्च करने जा रही है जिसका टाइटल स्मूद बियॉन्ड बिलीफ (Smooth Beyond Belief) रखा गया है। इसके साथ में OnePlus 12 भी इसी दिन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा। फोन का शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ 40 हजार रूपये में लॉन्च हो सकता है। 

OnePlus 12R फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च के लिए संभावित है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आने वाला है। इसमें 5500एमएएच की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। 
Advertisement

कैमरा पर नजर डालें तो रियर में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर प्राइमरी लेंस के रूप में मौजूद होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी ट्रिपल कैमरा सेटअप में मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला है। फोन Android 14 आधारित OxygenOS 14 पर रन करेगा। OnePlus 12 में 6.82 इंच का LTPO AMOLED पैनल मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में भी 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। यह 5400mAh बैटरी के साथ आता है जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग भी है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.