OnePlus 12R नए रंग-रूप में 28 फरवरी को होगा लॉन्‍च, डिजाइन का खुलासा! देखें

OnePlus 12R Genshin Impact : गेनशिन इम्पैक्ट एक एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है। इसे मिहोयो (Mihoyo) ने डेवलप किया था और 2020 में रिलीज किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 16:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R का नया मॉडल लॉन्‍च करने की तैयारी
  • इसका रीब्रैंडेड वर्जन चीन में हुआ पेश
  • एक गेम पर बेस्‍ड है नए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन का डिजाइन

OnePlus Ace 3 गेनशिन इम्पैक्ट को भी इस गेम के फैंस के लिए तैयार किया गया है।

OnePlus ने OnePlus 12R Genshin Impact (गेनशिन इम्पैक्ट) मॉडल को लॉन्‍च करने का ऐलान हाल में किया है। यह एक स्‍पेशल एडिशन डिवाइस होगी, जिसे 28 फरवरी को लॉन्‍च करने की तैयारी है। खास यह है कि इस फोन के रीब्रैंडेड वर्जन OnePlus Ace 3 गेनशिन इम्पैक्ट को चीन में पेश कर दिया गया है। इससे 28 फरवरी को लॉन्‍च होने जा रहे नए OnePlus 12R के डिजाइन का पता चल जाता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गेनशिन इम्पैक्ट एक एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है। इसे मिहोयो (Mihoyo) ने डेवलप किया था और 2020 में रिलीज किया। यह गेम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के अलावा प्लेस्टेशन 4, एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज पर खेला जा सकता है। इसी गेम की थीम पर नए OnePlus 12R को लॉन्‍च किया जाएगा। 
Advertisement

गिजमोचाइना की रिपोर्ट कहती है कि OnePlus Ace 3 गेनशिन इम्पैक्ट को भी इस गेम के फैंस के लिए तैयार किया गया है। इन लिमिटेड मॉडल्‍स को फ्रॉस्टेड पर्पल ग्‍लास बैक के साथ तैयार किया गया है। बैक साइड में गेम की थीम्‍स को भी ऐड किया गया है। वनप्‍लस का दावा है कि Ace 3 गेनशिन इम्पैक्ट मॉडल की खूब डिमांड होगी। डिवाइस के कलर वेरिएंट को इलेक्‍ट्रो पर्पल नाम दिया गया है। 

नई डिवाइस में रैम और स्‍टाेरेज कितनी होगी, यह जानकारी नहीं है। बाकी फीचर्स समान हो सकते हैं। याद रहे कि OnePlus 12R में 6.78 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जो 1.5K रेजॉलूशन, 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस-2 प्रोटेक्‍शन दिया गया है। यह डिवाइस लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 से लैस है। स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर इसमें दिया गया है। 5500 एमएएच की बैटरी है, जो 100 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.