OnePlus 12R का फर्स्‍ट लुक 23 जनवरी के लॉन्‍च से पहले सामने आया! देखें

OnePlus 12R First Look : अनुमान है कि वनप्‍लस 12 आर में वही स्‍पेक्‍स होंगे, जिन्‍हें OnePlus Ace 3 में पैक किया जाएगा।

OnePlus 12R का फर्स्‍ट लुक 23 जनवरी के लॉन्‍च से पहले सामने आया! देखें

Photo Credit: @ishanagarwal24

फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12R का फर्स्‍ट लुक आया सामने
  • टिप्‍सटर ईशान अग्रवाल ने शेयर किया लुक
  • इससे फोन के कलर ऑप्‍शंस का पता चलता है
विज्ञापन
OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन को 4 जनवरी को चीन में लॉन्‍च किया जा रहा है। इसका ग्‍लोबल वेरिएंट OnePlus 12R नाम से आएगा, जिसकी लॉन्चिंग अभी तक 23 जनवरी प्रस्‍तावित है। आज ही एक टीजर वीडियो से OnePlus Ace 3 के डिजाइन और सैंड गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन का पता चला है। यह कलर ऑप्‍शन चीन में उपलब्‍ध होगा। ग्‍लोबल वेरिएंट में कौन सा कलर दिया जाएगा, इस बारे में वनप्‍लस ‘चुप' है। हालांकि एक टिप्‍सटर ने नए फोन के ग्‍लोबल वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है। 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने OnePlus 12R के ग्‍लोबल वेरिएंट का फर्स्‍ट लुक शेयर किया है। इससे पता चलता है कि अपकमिंग स्‍मार्टफोन को ब्‍लैक और ब्‍लू कलर्स में लाया जाएगा। अभी तक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वनप्‍लस 12 आर में वही स्‍पेक्‍स होंगे, जिन्‍हें OnePlus Ace 3 में पैक किया जाएगा। 
 

इस हिसाब से नए वनप्‍लस में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। सिक्‍योरिटी के लिए इस फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह फोन ColorOS 14 के लेयर वाले एंड्रॉयड 14 ओएस पर चल सकता है। 

फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 12 से लेकर 16 जीबी तक रैम हो सकती है। 100 वॉट की चार्जिंग और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां भी मिलने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर इस फोन में दिया जा सकता है। 

भारत में कंपनी 23 जनवरी को एक इवेंट करने जा रही है। इसमें नए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया जाएगा। वनप्‍लस लवर्स इस इवेंट का हिस्‍सा बन सकें, इसके लिए 3 जनवरी से कम्‍युनिटी टिकट्स बेचे जाएंगे। जो लोग इवेंट में शामिल होना चाहते हैं, वो PayTM Insider और OnePlus.in पर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। रेड केबल क्लब के मेंबर्स 50 फीसदी के डिस्‍काउंट पर टिकट ले सकेंगे। टिकट के प्राइस और कैटिगरीज का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »