OnePlus 12R का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या मिलेगा खास

OnePlus 12R में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.78 इंच की कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 10:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप दिया गया है।
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच की BOE X1 OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में भारत में अपने OnePlus 12R लाइनअप में एक नया मॉडल पेश किया है, जो ज्यादा कीमत के बिना ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले यूजर्स को टारगेट करता है। नए वनप्लस 12आर का 8GB + 256GB वेरिएंट है जो कि 8GB + 128GB वेरिएंट और 16GB + 256GB वेरिएंट के बीच बिल्कुल फिट बैठता है। इससे खरीदारों के लिए एक मिड कैटेगरी ऑप्शन मिलता है।


OnePlus 12R की कीमत और ऑफर


OnePlus 12R के नए 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। नया स्टोरेज वेरिएंट वनप्लस की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए OnePlus कई डील्स की पेशकश कर रहा है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और OneCard का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 1,000 रुपये की छूट लाभ ले सकते हैं। वहीं पुराने डिवाइस एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का बोनस मिल सकता है और OnePlus Nord मालिकों के लिए 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। लिमिटेड पीरियड के तहत खरीदारों को OnePlus Buds Z2 का एक पेयर भी फ्री मिलेगा।

इसके अलावा वनप्लस 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और Jio बेनिफिट्स प्रदान कर रहा है जिसमें 15 महीनों के लिए प्रति माह 150 की छूट, कुल 2,250 रुपये की बचत रुपये शामिल हैं।


Advertisement
OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 12R में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.78 इंच की कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 4,500 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 1 पर काम करता है। कंपनी तीन एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप दिया गया है। इसमें एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, एनएफसी और एक आईपी65-रेटेड चेसिस शामिल हैं। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.