OnePlus 12 का कैमरा दिखाएगा कमाल! मिलेगा यह सेंसर, जानें डिटेल

OnePlus 12 : वनप्‍लस की ओर से कुछ तस्‍वीरें शेयर की गई हैं, जिन्‍हें पेरिस्‍कोप जूम कैमरे से लिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 15:57 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 12 को जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च
  • 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा भी होगा उसमें
  • कंपनी ने कन्‍फर्म की जानकारी

OnePlus 12 के बेस मॉडल में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज होगा। (सांकेतिक तस्‍वीर)

OnePlus का अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 12 बहुत जल्‍द चीन में लॉन्‍च होने वाला है और फ‍िर बाकी मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा। कंपनी पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि उसके नए फोन में सोनी लिटिया (Sony Lytia) लेंस दिया जाएगा। अब कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि OnePlus 12 में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा भी होगा। वनप्‍लस की ओर से कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की गई हैं, जिन्‍हें पेरिस्‍कोप जूम कैमरे से लिया गया है। इन तस्‍वीरों को चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर शेयर किया गया है। 

इससे पहले भी वनप्‍लस 12 से ली गई सैंपल इमेजेस सामने आई थीं। वीबो पर वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट, ली जी लुइस ने इमेज सैंपल्‍स को शेयर किया था। अन्‍य फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 12 के बेस मॉडल में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज होगा। 

OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC देखने को मिल सकता है। इस फोन में 2K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले और 2,600 nits की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। यह Android 14 पर बेस्‍ड OxygenOS 14 के साथ आ सकता है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है।
 
बीते हफ्ते इस फोन का चीनी वेरिएंट मॉडल नंबर PJD110 के साथ AnTuTu बेंचमार्क डाटाबेस पर नजर आया था। हाल में एक नया OnePlus फोन, मॉडल नंबर CPH2581 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ गीकबैंच पर नजर आया। ऐसा लगता है कि यह OnePlus 12 का ग्लोबल वर्जन है।

OnePlus 12 के 12GB RAM वाले चीनी वेरिएंट ने 2,11,0808 का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग AnTuTu स्कोर हासिल किया। ऐसी संभावना है कि फोन 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप ट्रिपल कैमरा मिलेगा। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी मिल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.