OnePlus 12 स्‍मार्टफोन इन देशों में हुआ स्‍पॉट! कब होगा लॉन्‍च? जानें

OnePlus 12 : फोन को UAE में TDRA सर्टिफ‍िकेशन पर मॉडल नंबर CPH2581 पर लिस्‍ट किया गया है। रूस की EEC सर्टिफ‍िकेशन साइट भी यह डिवाइस देखी गई है।

OnePlus 12 स्‍मार्टफोन इन देशों में हुआ स्‍पॉट! कब होगा लॉन्‍च? जानें

भारत में वनप्‍लस 12 की लॉन्चिंग अगले साल की शुरुआत में होने की उम्‍मीद है।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस के अपकमिंग फ्लैगशिप लॉन्‍च की तैयारियां हुई तेज
  • इस डिवाइस को कई सर्टिफ‍िकेशन साइट्स पर देखा गया
  • यूएई और रूस की सर्टिफ‍िकेशन साइट पर स्‍पॉट हुआ स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
OnePlus 12 : वनप्‍लस के अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 12 को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि चीनी कंपनी अगले कुछ सप्‍ताह में अपने होम मार्केट में नई फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्‍च कर सकती है। अपकमिंग डिवाइसेज को गीकबेंच से लेकर 3C और IMDA आदि से स्‍पॉट किया जा चुका है। अब इसे TDRA और EEC जैसी सर्टिफ‍िकेशन साइट पर भी देखा गया है। खुद वनप्‍लस भी अपकमिंग फ्लैगशिप से जुड़े कई अपडेट्स शेयर कर चुकी है। 

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 12 को UAE में TDRA सर्टिफ‍िकेशन पर मॉडल नंबर CPH2581 पर लिस्‍ट किया गया है। रूस की EEC सर्टिफ‍िकेशन साइट भी यह डिवाइस देखी गई है। हालांकि लिस्टिंग से इस स्‍मार्टफोन की डिटेल्‍स का पता नहीं चल पाया है। सिर्फ यह जानकारी मिली है कि अपकमिंग डिवाइस किन देशों में आएगी। भारत में भी इसे लॉन्‍च किया जाना है, लेकिन सबसे पहले यह चीन में आएगी। भारत में वनप्‍लस 12 की लॉन्चिंग अगले साल की शुरुआत में होने की उम्‍मीद है।  
 

बहरहाल, कंपनी ने अपकमिंग फ्लैगशिप के कई फीचर्स को पहले ही कन्‍फर्म कर दिया है, जिससे यूजर्स में उत्‍सुकता बनी हुई है। वनप्‍लस 12 को अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से पैक किया जाएगा। इस डिवाइस में 6.8-इंच का BOE X1 पैनल होने की जानकारी भी आ चुकी है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी जाएगी। 

इसके Android 14-आधारित OxygenOS 14 के साथ आने की संभावना है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है। OnePlus 12 लॉन्च डेट के बारे में अभी पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने हाल ही में कयास लगाया था कि फोन चीन में नवंबर में ही लॉन्च हो सकता है। अन्य जानकारी की बात करें तो OnePlus ने फोन के लिए Sony के साथ मिलकर एक सेंसर विकसित किया है, जो LYTIA डुअल-लेयर स्टैक्ड CMOS सेंसर है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »