OnePlus 12 की कीमत, ऑफर और सेल तारीख हुई लीक, जानें सबकुछ

OnePlus 12 में 6.82 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 10:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

OnePlus 12 5G में 6.82 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus 12

OnePlus भारत समेत ग्लोबल बाजार में 23 जनवरी, 2024 को OnePlus 12 सीरीज लॉन्च करने वाला है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल कीमत की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन टिपस्टर अभिषेक यादव ने हाल ही में कीमत की जानकारी लीक की है। यहां हम आपको OnePlus 12 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 12 की अनुमानित कीमत


टिप्सटर के अनुसार, OnePlus 12 के 12GB RAM वेरिएंट की कीमत लगभग 64,999 रुपये हो सकती है, जबकि 16GB RAM वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये हो सकती है। OnePlus 12 भारत में 30 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जबकि OnePlus 12R फरवरी में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये कीमतें चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन से थोड़ी ज्यादा हैं। OnePlus 12 के 12GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 51,000 रुपये) और 16GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 4,799 (लगभग 57,000 रुपये) थी।

इसके अलावा एक अन्य टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने भारत में OnePlus 12 और  OnePlus 12R पर कुछ स्पेशल डील्स शेयर की हैं। स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही पहले 1000 ऑर्डर पर गिफ्ट, प्रोटेक्शन प्लान पर 50% तक डिस्काउंट और  OnePlus Pad पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा।


OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus 12 में 6.82 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2K रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। 

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। कंपनी साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट का वादा करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  2. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  3. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  5. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  6. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  7. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  8. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  9. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  10. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.