Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 में OnePlus 11R खरीदें सस्ता, खरीदने के लिए मची लूट

OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 17:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 सेल में OnePlus 11R को सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर यह सेल 4 अगस्त को शुरू हुई थी और 8 अगस्त तक जारी रहने वाली है। इस सेल के दौरान कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर का भी लाभ पा सकते हैं। अगर आप OnePlus 11R खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां ऑफर के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।


OnePlus 11R की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो OnePlus 11R के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी।

एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 35,100 रुपये की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।


Advertisement
OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। बैटरी के मामले में OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फ्लैश फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus 11R के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 8.7 mm और वजन 204 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.