50MP कैमरा, 5000mAh के साथ OnePlus 11 देगा दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

OnePlus 11 का लेटेस्ट ऑफिशियल डिजाइन रेंडर पहले लीक हुए रेंडर के जैसे है। हालांकि फोन को दो कलर ऑप्शन यानी ब्लैक और मिंट ग्रीन में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 10:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus इस दौरान OnePlus 11 को पेश करने के लिए काम कर रही है।
  • वनप्लस 11 की फ्रेश ऑफिशियल फोटो नजर आई है।
  • स्टीव ने OnePlus 11 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था।
OnePlus इस दौरान OnePlus 11 को पेश करने के लिए काम कर रही है। हाल ही में वनप्लस 11 की फ्रेश ऑफिशियल फोटो नजर आई है, जिससे कंपनी के आगामी फ्लैगशिप फोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिलती है। लेटेस्ट लीक हुए रेंडर को टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर उर्फ ​​ओनलीक्स ने पब्लिकेशन गैजेट गैंग के साथ मिलकर शेयर किया है। खासतौर पर स्टीव ने OnePlus 11 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था।

OnePlus 11 का लेटेस्ट ऑफिशियल डिजाइन रेंडर पहले लीक हुए रेंडर के जैसे है। हालांकि फोन को दो कलर ऑप्शन यानी ब्लैक और मिंट ग्रीन में देखा गया है। टिपस्टर मैक्स जाम्बोर के अनुसार कलर ग्लॉसी ग्रीन होगा। ऑफिशियल लीक रेंडर के आधार पर कोई कह सकता है कि ग्लॉसी ग्रीन कलर वेरिएंट में ड्यूल-टोन बैक पैनल डिजाइन है। वहीं मैट ब्लैक कलर ऑप्शन पर भी खास है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कैमरा आइलैंड में ब्लैक कलर है, बाकी बैक पैनल के मुकाबले में ज्यादा ग्लॉसी मटेरियल है।
Advertisement
फोन को दाईं ओर अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन है। वहीं वनप्लस लोगो बैक पैनल में मौजूद है। OnePlus 11 एक नए डिजाइन किए गए कैमरा आईलैंड के साथ आएगा जिसमें हाफ पिल के शेप की लिमिट होगी जो साइड फ्रेम से बैक पैनल के बीच तक फैली है। इसमें तीन सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक गोलाकार कैमरा बम्प है। कैमरे  सेटअप के बीच एक हैसलब्लैड टेक्स्ट है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 11 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB RAM और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज तक मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 100W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी गई है। कैमरा की बात करें तो वनप्लस 11 में 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 32MP टेलीफोटो यूनिट के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 11, OnePlus 11 Price, OnePlus 11 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.