16GB RAM और 150W फास्ट चार्जिंग से लैस OnePlus 10T के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक

OnePlus 3 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 10T नाम का एक नया फ्लैगशिप लेवल फोन लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। यह फोन चीन में भी उसी दिन लॉन्च होगा जिस दिन OnePlus Ace Pro होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अगस्त 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10T में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर होगा।
  • OnePlus 10T में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 10T में लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट दिया जाएगा

OnePlus 10T में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 3 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 10T नाम का एक नया फ्लैगशिप लेवल फोन लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। यह फोन चीन में भी उसी दिन लॉन्च होगा जिस दिन OnePlus Ace Pro होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने OnePlus Ace Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस को पहले ही टीज कर दिया है। इनमें इडस्ट्री का पहला 8 चैनल वेपर क्ला 150W फास्ट चार्जिंग और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। अब कंपनी ने ऐस प्रो के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी दी है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 720Hz टच सैंपलिंग रेट दिया जाएगा। इसमें HDR10+ के लिए सपोर्ट होगा और यह 1.07 बिलियन कलर्स का प्रोडक्शन करने में भी सक्षम होगा। आखिर में टीजर में बताया गया है कि फोन सुपर स्लिम बेजल के साथ आएगा जिसकी मोटाई सिर्फ 1.48 mm होगी। टीजर डिवाइस के रेजॉल्यूशन को नहीं दर्शाता है। मगर अब तक लीक से पता चलता है कि यह एक फुल HD + रेजॉल्यूशन पैनल होगा जिसमें 20: 9 ऑस्पेक्ट रेशियो होगा।

स्मार्टफोन के बारे में अन्य डिटेल्स कुछ इस प्रकार हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट दिया जाएगा जो भारतीय बाजार में 16GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। चीन में यह स्मार्टफोन एक 16GB + 512GB वेरिएंट से लैस हो सकता है।

बताया जाता है कि कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। सबसे आखिर में स्मार्टफोन में 150W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड Color0S 12.1 आउट ऑफ द बॉक्स काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.