OnePlus 10T का लॉन्च इवेंट भारतीय फैंस भी देख सकेंगे, Rs. 1 में मिल रहा है टिकट

Red Cable Club के सदस्य 27 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से RCC प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करके प्रीमियर पर एक VIP सीट आरक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 21:33 IST
ख़ास बातें
  • 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा से लैस ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा फोन
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है
  • टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई से 26 जुलाई के बीच लिए जाएंगे

टिकट 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर केवल शुरुआती 1,000 यूजर्स को मिलेंगे।

OnePlus 10T का ग्लोबल लॉन्च 3 अगस्त को होने वाला है। स्मार्टफोन को अमेरिका के न्यू-यॉर्क शहर में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। अब, वनप्लस ने घोषणा की है कि भारत के बेंगलुरु शहर में भी इस इवेंट का प्रीमियर किया जाएगा। Covid महामारी के बाद से यह वनप्लस द्वारा आयोजित पहली इन-पर्सन लॉन्च स्क्रीनिंग होगी। अपकमिंग OnePlus 10T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर होगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा रहा है।

OnePlus India ने घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी अपने भारतीय फैंस के लिए 3 अगस्त को होने वाले OnePlus 10T ग्लोबल लॉन्च की स्क्रीनिंग उसी दिन बेंगलुरु इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में रखने जा रही है। इस स्क्रीनिंग की टिकट को मात्र 1 रुपये में खरीदा जा सकता है। OnePlus ने इसके लिए एक खास रजिस्ट्रेशन फॉर्म बनाया है, जिसमें नाम, पता, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई से 26 जुलाई के बीच लिए जाएंगे।
 

रजिस्टर करने वाले यूजर्स को ईमेल के जरिए एक टिकट सेल इनवाइट कोड मिलेगा। यूजर को इस कोड का इस्तेमाल 27 जुलाई को शुरू होने वाली प्रीमियर पास सेल में अपनी टिकट खरीदने के लिए करने होगा। यहां ध्यान रखें कि टिकट 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर केवल शुरुआती 1,000 यूजर्स को मिलेंगे।

इसके अलावा, Red Cable Club के सदस्य 27 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से RCC प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करके प्रीमियर पर एक VIP सीट आरक्षित कर सकते हैं।
Advertisement

OnePlus 10T ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें प्राइमरी 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर होगा। यह बेहतर फोटो और वीडियो के लिए ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक फोटो स्टेबलाइजेशन प्रदान करता है। OnePlus 10T में OnePlus का नया इमेज क्लैरिटी इंजन (ICE) भी शामिल होगा, जो कि डिटेल्स और फोटो कैप्चर स्पीड में सुधार करता है। बेहतर एचडीआर परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में वनप्लस के एचडीआर 5.0 और टर्बोरॉ एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। कंपनी ने स्मार्टफोन में 10-बिट कलर सपोर्ट भी शामिल किया है। 
Advertisement

OnePlus ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि OnePlus 10T Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा। इसके अलावा लीक्स की बात करें, तो बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 4,800mAh की बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। स्मार्टफोन 16GB रैम और अधिकतम 512GB स्टोरेज से लैस हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.