• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus के अपकमिंग फोन OnePlus 10 के रेंडर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 4,800mAh बैटरी से होगा लैस!

OnePlus के अपकमिंग फोन OnePlus 10 के रेंडर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 4,800mAh बैटरी से होगा लैस!

जाने माने टिप्स्टर योगश बरार (@heyitsyogesh) ने Onsitego के साथ मिलकर इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है।

OnePlus के अपकमिंग फोन OnePlus 10 के रेंडर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 4,800mAh बैटरी से होगा लैस!

यह स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • रेंडर्स में देखा जा सकता है कि फोन ब्लैक कलर में है
  • पीछे की ओर कंपनी की ब्रैंडिंग देखी जा सकती है
  • जाने माने टिप्स्टर योगश बरार ने रेंडर्स को किया है लीक
विज्ञापन
OnePlus की ओर से जल्द ही एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कथित तौर पर इसका कोडनेम Ovaltine है। हैंडसेट OnePlus 10 या OnePlus 10T मॉनिकर के साथ आ सकता है। इस फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। OnePlus 10 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसे OnePlus 10 Pro के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। 

जाने माने टिप्स्टर योगश बरार (@heyitsyogesh) ने Onsitego के साथ मिलकर इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। रेंडर्स में देखा जा सकता है कि फोन ब्लैक कलर में है और पीछे की ओर कंपनी की ब्रैंडिंग है। इसमें पंच होल डिजाइन देखा जा सकता है और रियर में ट्रिपल कैमरा यूनिट दिखाई देती है। वॉल्यूम रॉकर फोन की दाहिनी स्पाइन पर दिया गया है। जबकि पावर बटन लेफ्ट स्पाइन पर है। 
 

OnePlus 10 specifications (expected)

लीक्स के अनुसार, यह फोन OxygenOS 12 के साथ आ सकता है। इसमें 6.7 इंच का फुलएचडी एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। जैसा कि पहले बताया गया है कि यह Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस हो सकता है। ऑप्टिक्स के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा यूनिट होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है और 4,800mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

यह स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है जिसे इस साल मार्च में भारत में 66,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC, 12GB तक रैम और 5,000mAh की डुअल-सेल बैटरी के साथ 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »