• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB तक रैम और दो कलर ऑप्‍शन के साथ इंडिया में लॉन्‍च होगा OnePlus 10 Pro! जानें पूरी डिटेल

12GB तक रैम और दो कलर ऑप्‍शन के साथ इंडिया में लॉन्‍च होगा OnePlus 10 Pro! जानें पूरी डिटेल

OnePlus 10 Pro को इंडिया में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वर्जन में बिक्री के लिए लाया जाएगा।

12GB तक रैम और दो कलर ऑप्‍शन के साथ इंडिया में लॉन्‍च होगा OnePlus 10 Pro! जानें पूरी डिटेल

OnePlus 10 Pro का इंडिया में प्राइस 60,000 रुपये के करीब हो सकता है।

ख़ास बातें
  • यह डिवाइस दो कलर ऑप्‍शन और दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्‍च होगी
  • फोन में सॉफ्टवेयर को छोड़कर वही फीचर्स हैं, जो ओरिजिनल वर्जन में हैं
  • 22 या 24 मार्च को यह डिवाइस लॉन्‍च हो सकती है
विज्ञापन
वनप्लस (OnePlus) अपने अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन को इस महीने के आखिर में लॉन्‍च कर सकती है। हाल ही में एक टिपस्टर ने खुलासा किया था कि यह फोन 22 या 24 मार्च को इंडिया में डेब्यू कर सकता है। अब इस डिवाइस के कलर ऑप्‍शंस और मेमोरी वेरिएंट से जुड़ी जानकारी वाला नया लीक सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, OnePlus 10 Pro को दो कलर ऑप्‍शन और दो मेमोरी वेरिएंट में इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। 

91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वनप्‍लस के इस फ्लैगशिप को इंडिया में ‘वॉल्‍केनिक ब्‍लैक' और ‘एमराल्ड फॉरेस्ट' कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। चीन में भी यह डिवाइस इन दो कलर ऑप्‍शंस में आती है। इसके अलावा, चीन के लिए सिरेमिक वाइट फ‍िनिश लिमिटेड एडिशन को अलग से लाया गया है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus 10 Pro को इंडिया में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वर्जन में बिक्री के लिए लाया जाएगा। चीन में यह डिवाइस 8GB + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट में भी आती है और इसके सिरेमिक वाइट कलर वेरिएंट में 512GB स्टोरेज और 12GB रैम दी गई है। 

हालांकि रिपोर्ट में इस फोन की इंडिया में कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार ने बीते दिनों बताया था कि फोन का प्राइस भी आकर्षक होगा। OnePlus 10 Pro का इंडिया में प्राइस 60,000 रुपये के करीब हो सकता है। ध्‍यान रहे इसी तरह के फीचर्स के साथ आने वाले iQOO 9 Pro की कीमत 69,990 रुपये है। जहां तक स्पेसिफिकेशंस की बात है, तो कहा जाता है कि इस स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर को छोड़कर उसी तरह के फीचर्स दिए गए हैं, जो ओरिजिनल वर्जन में हैं। चीन में यह डिवाइस Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12 पर चलती है, जबकि बाकी मार्केट्स में यह Android 12 पर बेस्‍ड OxygenOS 12 को बूट करेगी।

OnePlus 10 Pro की स्पेसिफिकेशन की बातें करें तो फोन में 6.7 इंच की एलटीपीओ (LTPO) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 3216 x 1440 पिक्सल का होगा। पैनल में Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा। इसमें Hasselblad की ओर से ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन का प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का IMX789 सेंसर है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी दी गई है। इसका अल्ट्रावाइड लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका फील्ड ऑफ व्यू 150 डिग्री है। तीसरे लेंस के तौर पर 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस इसमें मिलता है जिसमें OIS का सपोर्ट भी है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एंड्रॉयड के लिए अब तक का सबसे पावरफुल चिप है। इसके साथ डिवाइस में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। पावर के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के अलावा 50W AirVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  2. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  4. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
  5. Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह
  6. एक बार चार्ज करो और महीने भर भूल जाओ! आ रहा है 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
  7. iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें
  9. Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. घर पर मिलेगी कार मैकेनिक से लेकर, पेंटर, AC और बढ़ई की सर्विस, सरकार की ये ऐप दे रही सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »