नए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 4 जनवरी को लॉन्च होगा OnePlus 10 Pro, प्री-बुकिंग हुई शुरू...

सोमवार को कंपनी ने OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपनी आधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर शुरू कर दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 15:22 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro की प्री-बुकिंग हो चुकी है शुरू
  • वनप्लस 10 प्रो फोन चीन में होगा लॉन्च
  • वनप्लस 10 प्रो Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने नए स्मार्टफोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह रेगुलर OnePlus 10 के साथ लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 10 प्रो फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि इसमें LTPO 2.0 डिस्प्ले और क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी रैम और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

सोमवार को कंपनी ने OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अपनी आधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर शुरू कर दी है। Oppo ने भी अपनी चीनी वेबसाइट पर हाइलाइट करते हुए जानकारी दी है कि OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा दी गई थी।
 

बता दें, Realme कंपनी भी 4 जनवरी को Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यह फोन Realme GT 2 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

पिछले हफ्ते OnePlus के सीईओ Pete Lau ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर कंफर्म किया है कि OnePlus 10 Pro फोन जनवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि,  उन्होंने सटिक तारीख का ऐलान नहीं किया था।
Advertisement
 

OnePlus 10 Pro price (expected)

वनप्लस 10 प्रो फोन की कीमत $1,069 (लगभग 80,200 रुपये) होगी। हालांकि, फोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के वक्त साफ हो जाएगी।
 

OnePlus 10 Pro specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस ने कंफर्म किया है कि वनप्लस 10 प्रो फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में LTPO 2.0 डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। स्मार्टफोन में 6.7 इंच QHD+  (1440x3216 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB इंटरनल UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन का डायमेंशन 163.2x73.6x8.7mm हो सकता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • Bad
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.