ओला ऐप के जरिए खरीदें वनप्लस एक्स, 15 मिनट में मिलेगा स्मार्टफोन

ओला ऐप के जरिए खरीदें वनप्लस एक्स, 15 मिनट में मिलेगा स्मार्टफोन
विज्ञापन
देश की अग्रणी कैब सेवा प्रदाता ओला अब अपने ऐप के जरिए वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू करेगी। इतना ही नहीं कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन का ऑर्डर देने के 15 मिनट के अंदर स्मार्टफोन उपभोक्ता के घर पहुंचा दिया जाएगा। ओला ने शनिवार को ओला के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की।

(पढ़ें: वनप्लस एक्स का रिव्यू)

कंपनी की ओर से शनिवार को जारी वक्तव्य के अनुसार, ओला ऐप से वनप्लस स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार (आठ दिसंबर) से शुरू की जाएगी।

वक्तव्य में कहा गया है, "भारत में ऐसा पहली बार होगा कि ऑर्डर देने के मात्र 15 मिनट के अंदर स्मार्टफोन उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।"
ओला के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) सुदर्शन गंगरादे ने कहा, "इस साझेदारी का हमारा उद्देश्य भारत के सात शहरों, दिल्ली/एनसीआर, मुम्बई, पुणे, बंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद में अपने उपभोक्ताओं और स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को आठ दिसंबर से इस सेवा का लाभ प्रदान करना है।"

वक्तव्य के अनुसार, वनप्लस एक्स खरीदने की इच्छा रखने वाले उपभोक्ता आठ दिसंबर से सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच ओला ऐप पर ऑर्डर बुक कर सकते हैं।

गंगरादे ने बताया कि ऑर्डर मिलने के बाद एक ओला कैब वनप्लस के प्रतिनिधि के साथ उपभोक्ता के घर पहुंचेंगे। उपभोक्ता स्मार्टफोन की खरीद के लिए नकद (कैश ऑन डिलीवरी) या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »